विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला: क्लासरूम में मासूम बच्ची पर छात्र का जानलेवा हमला, ईंट से किए कई वार; बाल आयोग ने शिक्षा अधिकारी से मांगा जवाब

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:06 PM (IST)

पंचकूला के एक स्कूल में 6 साल की बच्ची पर हुए हमले का हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान ...और पढ़ें

पंचकूला सेक्टर-20 के सरकारी स्कूल में दिल दहला घटना (फाइल फोटो)

पंचकूला सेक्टर-20 के सरकारी स्कूल में दिल दहला घटना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची पर हमला

  2. बाल अधिकार आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लिया

  3. शिक्षा विभाग से विस्तृत रिपोर्ट और जवाब मांगा

जागरण संवाददाता, पंचकूला। पंचकूला में स्कूल परिसर के भीतर एक छह साल की बच्ची के साथ हुई गंभीर मारपीट की घटना पर हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना 28 अक्टूबर की बताई जा रही है। क्लास के सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है कि एक नाबालिग छात्र ईंट और पत्थरों से बच्ची पर हमला कर रहा है।

इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई। उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ PGIMER, चंडीगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है।

त्रिप्ति हरिपाल श्योराण ने की परिजनों से मुलाकात

घटना की गंभीरता को देखते हुए आयोग की चेयरपर्सन त्रिप्ति हरिपाल श्योराण ने चंडीगढ़, PGIMER पहुंचकर घायल बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और उसके स्वास्थ्य और इलाज से जुड़ी जानकारी हासिल की।

इस दौरान संबंधित SMO द्वारा अवगत कराया गया कि बच्ची को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। हालांकि उसके चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं।

चेयरपर्सन ने बच्ची के परिजनों से बातचीत कर घटना से संबंधित परिस्थितियों की जानकारी भी हासिल की। आयोग ने इस बात पर विशेष चिंता व्यक्त की कि इतनी कम उम्र में इस प्रकार की हिंसक घटना का सामना करने से बच्ची के मन में भय, असुरक्षा एवं मानसिक तनाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका हो सकती है।

इसलिए बच्ची के शारीरिक उपचार के साथ-साथ उसके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। ना चाहिए।

शिक्षा अधिकारी को भेजा नोटिस

इस मामले में आयोग ने जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला को स्वतः संज्ञान नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी गई है कि अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई

आयोग ने घटना की परिस्थितियों, घटना के समय शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की तैनाती, बच्चों की निगरानी के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा स्कूल प्रशासन द्वारा घटना के तत्काल बाद उठाए गए कदमों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अतिरिक्त CCTV फुटेज, संबंधित ड्यूटी रोस्टर, उपस्थिति रिकॉर्ड, घटना रिपोर्ट तथा शिक्षा विभाग द्वारा गठित जांच समिति की कार्रवाई का विवरण भी मांगा गया है।

क्या है मामला?

बता दें कि पंचकूला सेक्टर-20 के सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। क्लास रूम के अंदर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची पर बेरहमी से हमला किया। छात्र इतने गुस्से में था कि उसने ईंट से छह साल की मासूम बच्ची के चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए।

यह भी पढ़ें- 35 घंटे बाद होश में आई बच्ची, हमला करने वाले तीसरी कक्षा के बच्चे पर क्या हो कार्रवाई? हरियाणा की घटना से उठे सवाल

यह भी पढ़ें- हरियाणा में दिल दहला देने वाली घटना; तीसरी कक्षा के बच्चे ने बच्ची पर किया जानलेवा हमला; पिता को भी खुद बताया


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।