हरियाणा में दिल दहला देने वाली घटना; तीसरी कक्षा के बच्चे ने बच्ची पर किया जानलेवा हमला; मां-बाप को भी खुद बताया
पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में केजी कक्षा की बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र ने जानलेवा हमला किया। परिजनों ...और पढ़ें

पहली कक्षा की बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र ने किया हमला। (एआई जनरेटेड फोटो)
HighLights
केजी बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र का हमला।
स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे।
बच्ची को पत्थर, गमले से मारा, घसीटा गया।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में पहली कक्षा की बच्ची पर जानलेवा हमले के मामले में अब स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाला तीसरी कक्षा का छात्र ही उन्हें स्कूल के अंदर घायल और बेसुध पड़ी बच्ची के पास लेकर पहुंचा। बच्ची के चाचा फाजिल ने बताया कि जब परिजन बच्ची को तलाशते हुए स्कूल पहुंचे तो हमला करने वाला छात्र ही उन्हें उस स्थान पर लेकर गया, जहां बच्ची घायल अवस्था में पड़ी थी।
परिजनों के मुताबिक, छात्र बच्ची को उसके पिता के बुलाने का बहाना बनाकर स्कूल की पहली मंजिल पर ले गया था। वहां उसके साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की गई।
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पर भी सवाल
घटना के बाद परिजनों ने स्कूल की सीसीटीवी व्यवस्था और उसकी निगरानी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि स्कूल के सभी कैमरों की मॉनिटरिंग प्रिंसिपल के कार्यालय में होती है तो इतनी गंभीर घटना किसी की नजर में क्यों नहीं आई? कैमरों में घटना कैद होने के बावजूद समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
परिजनों का कहना है कि स्कूल में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहते हैं। ऐसे में बच्ची को पहली मंजिल पर ले जाने और उसके साथ मारपीट होने तक किसी को भनक नहीं लगना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनका मानना है कि यदि समय रहते किसी शिक्षक या कर्मचारी की नजर पड़ जाती तो शायद बच्ची को इतनी गंभीर चोटें लगने से बचाया जा सकता था।
यह भी पढ़ें- बच्ची का सिर बेंच पर पटका, बालों से घसीटा; ईंट से 12 बार किया हमला... हरियाणा में तीसरी कक्षा का छात्र बना हैवान
जांच के लिए बनी कमेटी
तीसरी के छात्र से हमला करने की वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से इस मामले की जांच के लिए कमेटी भी बनाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमला करने वाले बच्चे का मानसिक आकलन करवाया जाएगा।