OP Chautala LIVE: 'ओपी चौटाला अमर रहें...', पंचतत्व में विलीन हुए हरियाणा के पूर्व सीएम; अंतिम दर्शन करने पहुंचे कई दिग्गज
Om Prakash Chautala Death LIVE News इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज सिरसा में किया गया। ओपी चौटाला के निधन के बाद हरियाणा में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Om Prakash Chautala Death Live News हरियाणा के पूर्व सीएम और इनेलो के अध्यक्ष रहे ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। आज यानी शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास सिरसा में किया गया।
हरियाणा सरकार ने ओम प्रकाश चौटाला के निधन के बाद प्रदेश में 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। बता दें कि ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के 5 बार सीएम रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक उनके अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित कई बड़े लोग शामिल हुए।
सिरसा जिले के गांव चौटाला में एक जनवरी 1935 को जन्मे ओमप्रकाश चौटाला की हरियाणा ही देश के दिग्गज राजनीतिज्ञों में पहचान रही। उनके पिता चौधरी देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ ही देश के उपप्रधानमंत्री भी रहे।
ओमप्रकाश चौटाला सात बार विधायक रहे। तीन बार उपचुनाव में और चार बार आम चुनाव में जीत हासिल की थी। वह पहली बार दो दिसंबर 1989 से 22 मई 1990 तक, दूसरी बार 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990 तक, तीसरी बार 22 मार्च 1991 से छह अप्रैल 1991 तक और चौथी बार 24 जुलाई 1999 से पांच मार्च 2005 तक मुख्यमंत्री रहे।

ओपी चौटाला का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने ओपी चौटाला अमर रहे के लगाए।
हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह सैनी ने तेजाखेड़ा फार्महाउस पर हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी ओम प्रकाश चौटाला श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | Haryana | Former Haryana CM & Union Minister Manohar Lal Khattar and Haryana CM Nayab Singh Saini paid their last respect to former Haryana CM Chaudhary Om Prakash Chautala at Tejakhera farmhouse pic.twitter.com/w7YcVw6rAV
— ANI (@ANI) December 21, 2024

इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हुआ था। शनिवार को यानी आज उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। ओपी चौटाला के अंतिम दर्शन के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी पहुंचे हैं।
हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि देने पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पहुंचे हैं।

ओपी चौटाला के अंतिम दर्शन के लिए उनकी बहन नमन करने आई हैं।
हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। बड़े नेताओं में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, शारदा राठौर, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, अरविंद शर्मा, डॉ केवी सिंह भी पहुंचे हैं।
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला साहब के जाने से एक युग उनके साथ गया है वह बहुत अनुशासन में रहें और अंत तक एक्टिव रहें। आम लोगों के जीवन से जुड़े रहें, लोगों के दुख-दर्द को समझा। वह आखिर तक लोगों के बीच में रहना ही पसंद किए। उनके जाने से एक युग का अंत हुआ है और हरियाणा का एक बेटा हरियाणा ने खोया है।"
अभय सिंह ने अजय सिंह और चाचा रणजीत सिंह को बुलाकर उन्हें पार्थिव देह के पास बुलाया और बैठाया।
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा और कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तेजा खेड़ा फार्महाउस पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
तेजाखेड़ा फार्महाउस पर लोगों ने हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को अंतिम विदाई दी। आज दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार होगा।
#WATCH | Haryana | People pay last respects to former Haryana CM Chaudhary Om Prakash Chautala at Tejakhera farmhouse; last rites will be held today at 3 pm
— ANI (@ANI) December 21, 2024
He died yesterday at Medanta Hospital pic.twitter.com/NDbLFpqKVf

हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक आवास पर पहुंचे कांग्रेस की दिग्गज नेता और सांसद कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कई नेता तेजाखेड़ा फार्महाउस पहुंच रहे हैं। ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे होगा।
#WATCH | Haryana | Leaders arrive at the Tejakhera farmhouse to pay last respects to former Haryana CM Chaudhary Om Prakash Chautala, who died yesterday at Medanta Hospital
— ANI (@ANI) December 21, 2024
Om Prakash Chautala's last rites will be held today at 3 pm pic.twitter.com/hirrpfbm8p
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला सिरसा के तेजा खेड़ा गांव स्थित फार्महाउस पर पहुंचे, जहां हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार किया जाना है।
VIDEO | Former Haryana Deputy CM Dushyant Chautala (@Dchautala) reaches at the farmhouse in Teja Khera village in Sirsa, where funeral of former Haryana CM Om Prakash Chautala is to be performed.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 21, 2024
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/1ELSlXxwob
इनेलो के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। पांच बार सीएम रह चुके चौटाला का शुक्रवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गुरुग्राम स्थित अपने घर पर दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
VIDEO | Mortal remains of Indian National Lok Dal president and former Haryana CM Om Prakash Chautala being brought to his residence in Sirsa.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 21, 2024
Chautala, who had served as CM five times, passed away on Friday at the age of 89. He suffered a heart attack at his home in Gurugram.… pic.twitter.com/HiBA65SJh6
इनेलो नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय सिंह चौटाला सिरसा के तेजा खेड़ा फार्म हाउस पहुंचे। ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर यहां अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। शुक्रवार को मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था।
#WATCH | Haryana | INLD leader and former Haryana CM Chaudhary Om Prakash Chautala's son, Abhay Singh Chautala arrives at Tejakhera farmhouse in Sirsa
— ANI (@ANI) December 21, 2024
Om Prakash Chautala's mortal remains have been kept here for the last respects. He died yesterday at Medanta Hospital pic.twitter.com/jiESWdvwRI
इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया था। उन्हें आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
ओम प्रकाश चौटाला 5 बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। उन्होंने 120 से ज्यादा देशों का भ्रमण किया। सादा भोजन खाते थे। दाल, सब्जी, रोटी, घिया, खिचड़ी और कढ़ी उन्हें बहुत पसंद थी। कभी जिंदगी में लाल मिर्च नहीं खाई। हमेशा उनके खाने में हरी मिर्च होती थी।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे तेजा खेड़ा में होगा।
#WATCH | Sirsa, Haryana: Mortal remains of former Chief Minister of Haryana Chaudhary Om Prakash Chautala brought to Teja Khera.
— ANI (@ANI) December 21, 2024
His last rites will be held today at 3 pm in Teja Khera.
(Visuals From Teja Khera Farm House) pic.twitter.com/BNakHKx18V
