Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब पंजाबी में भी पढ़िये रामायण का बाल कांड, CM नायब सैनी ने किया विमोचन

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 05:31 PM (IST)

    हरियाणा में अब रामायण के बाल कांड का पंजाबी में अनुवाद किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अनुवादित पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास हमारी संस्कृति को मजबूत करेगा और लोगों को भगवान राम के जीवन से प्रेरणा देगा। यह पुस्तक सभी को भेंट की गई।

    Hero Image
    पुस्तक विमोचन करते सीएम नायब सिंह सैनी। फोटो जागरण

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। अब आप पंजाबी में भी रामायण का बाल कांड पढ़ सकेंगे। सप्तसिंधु वाल्मीकि अध्ययन केंद्र और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सरंक्षण में बाल कांड का पंजाबी में अनुवाद किया गया है। इसमें भगवान श्रीराम के बचपन की लीलाओं का वर्णन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के बाल कांड का पंजाबी अनुवाद का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि जो रामायण के बाल कांड का पंजाबी में अनुवाद हमारी संस्कृति और आपस का संगम है, जो अधिक मजबूत होगा और इसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।

    इससे हर व्यक्ति को प्ररेणा लेने का मार्ग मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आए सभी लोगों को रामायण के बाल कांड की पुस्तक भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 को श्रीराम लला मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भाग लिया था, तब विश्वभर में करोड़ों श्रीराम भक्तों ने गर्व व गौरव का अनुभव किया।

    प्रधानमंत्री ने कहा था कि श्रीराम लला का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक है। यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों में आस्था, श्रद्धा और संकल्प की प्ररेणा देता रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उपाध्यक्ष डा. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने भी अपनी बात रखी।