Move to Jagran APP

जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, हरियाणा के डिप्‍टी CM दुष्यंत चौटाला बने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

हरियाणा में जननाकयक जनता पार्टी ने अपनी राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दिया है। उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला को राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाया गया ह‍ै।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 09:52 PM (IST)
जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, हरियाणा के डिप्‍टी CM दुष्यंत चौटाला बने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, हरियाणा के डिप्‍टी CM दुष्यंत चौटाला बने वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

चंडीगढ़, जेएनएन। जननायक जनता पार्टी ने संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली सूची में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 12 पदाधिकारियों और तीन प्रदेशाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व डा. केसी बांगड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। सरदार निशान सिंह को फिर से प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

loksabha election banner

जेजेपी ने घोषित की 12 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी, तीन राज्यों के अध्यक्षों का ऐलान

2014 में हिसार से चुनकर देश के सबसे युवा सांसद रहे और अक्टूबर 2019 में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री बने दुष्यंत चौटाला को संगठन ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। सोनीपत निवासी डॉ. केसी बांगड़ इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव थे और हरियाणा लोकसेवा आयोग के चेयरमैन रह चुके हैं।

जेजेपी ने हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की है। वरिष्ठ नेता सरदार निशान सिंह को पार्टी ने फिर से प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सीनियर नेता ओमप्रकाश सहरावत दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष होंगे और आगरा निवासी चौधरी मोहिंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची में गुरुग्राम निवासी अनंतराम तंवर को फिर पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। गुहला से विधायक ईश्वर सिंह को भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनीपत से तेलूराम जोगी, महेंद्रगढ़ से राव कंवर सिंह कलवाड़ी, पानीपत से फूलवती, पानीपत से पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान तथा पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जननायक जनता पार्टी ने सिरसा से राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया है। हिसार निवासी राजेंद्र लितानी को राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाया गया है। गुरुग्राम निवासी दलबीर सिंह धनखड़ को राष्ट्रीय प्रचार सचिव बनाया गया है।

यह‍ भी पढ़ें: सीबीआइ जांच में मददगार बनेंगे सुशांत के जीजा व हरियाणा आइपीएस अफसर ओपी सिंह


यह‍ भी पढ़ें: हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रधान अशोक तंवर का दर्द- घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूं मैं, नई पारी खेलेंगे

यह‍ भी पढ़ें: कमाल: हरियाणा के एक परिवार में 40 साल की मां की 34 साल की बेटी और 40 साल का बेटा

यह‍ भी पढ़ें: SYL पर वार्ता के बाद अमरिंदर बोले-नहर बनी पंजाब मेें लगेगी आग, बन जाएगी राष्‍ट्रीय समस्‍या 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.