Battle against corona: मनोहरलाल ने यूपी, दिल्ली, पंजाब व राजस्थान के सीएम से मांगा सहयोग
हरियाणा में कोराेना के खिलाफ जंग के बीच सीएम मनोहरलाल ने दिल्ली पंजाब उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सीएम से सहयोग मांगा है।
चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में काेराेना वायरस COVID-19 के खिलाफ जंग के बीच मनोहरालाल सरकार ने पड़ोसी राज्यों से सहयोग मांगा है। दूसरे राज्यों से अपने मूल राज्य हरियाणा लौटने की चाह रखने वाले हजारों कर्मचारियों, जरूरतमंद लोगों, युवाओं, छात्रों, मजदूरों, श्रमिकों व कामगारों की हरियाणा सरकार ने चिंता की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर आग्रह किया कि उनके राज्य में फंसे हरियाणा के लोगों का पूरा ख्याल रखा जाए। दूसरी और हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पलायन कर रहे लोगों से अपील की है वे हरियाणा से न जाएं।
यूपी, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के सीएम को पत्र लिखकर की अपील- हरियाणावासियों का रखें ख्याल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि वे अपने राज्यों में रह रहे हरियाणा के लाेगों का पूरा ध्यान रखें। यह सुनिश्चित करें कि उन्हें खाने और रहने में दिक्कत न हो। मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आग्रह किया कि उनके राज्यों में हरियाणवी मूल के लोग कार्यरत हैं। ऐसे लोगों को वहीं पर रोकते हुए लॉकडाउन की स्थिति में उन्हें हर संभव सहयोग किया जाए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें हर संभव सहयोग किया जाएगा। हरियाणा के कई जिले उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे हुए हैं। उत्तर प्रदेश में फंसे हरियाणा के नागरिकों को हर संभव मदद की जाए। पत्र लिखने के अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर भी पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ तालमेल किया।
अनिल विज की पलायन कर रहे लोगों से कहा- मत जाओ मित्रों, हम रखेंगे ख्याल
दूसरी ओर, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने हरियाणा से दूसरे राज्यों के श्रमिकों और लोगों के पलायन पर चिंता जताई है। उन्होंने इन लोगों से आग्रह किया है कि वे पलायन नहीं करें। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'अपने राज्यों में मत जाओ मेरे मित्रो, आप यहीं रहें। आपकी सुख सुविधा का सारा प्रबंध किया जाएगा।'
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: पलायन रोकने काे कैप्टन सरकार का बड़ा फैसला- Punjab में खुलेंगी फैक्टरियां, कुछ शर्तें
यह भी पढ़ें: इनसे सीखिये: भाई की मौत के बाद घर के बाहर लगाया संदेश- कृपया कोई शोक जताने न आएं
यह भी पढें: Corona Lock down: डीएसपी को आया फोन- सर दूल्हा बोल रहा हूं, आज के फेरे हैं गाड़ी जाने दोगे क्या