Move to Jagran APP

पार्टी का ध्वज फहरा कर मनाया BJP का स्थापना दिवस, भाजपाइयों ने एक समय का खाना त्‍यागा

हरियाणा के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्‍थापना दिवस मनाया। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 10:22 PM (IST)
पार्टी का ध्वज फहरा कर मनाया BJP का स्थापना दिवस, भाजपाइयों ने एक समय का खाना त्‍यागा

चंडीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 40वें स्थापना दिवस पर लॉकडाउन की छाप साफ दिखी। कोरोना वायरस के चलते पार्टी स्तर पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया।  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर हरियाणा भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने एक समय के भोजन का परित्याग भी किया।

loksabha election banner

लॉकडाउन के चलते भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर नहीं हुआ कोई सार्वजनिक कार्यक्रम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी। हरियाणा भाजपा के प्रधान सुभाष बराला ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन का ध्यान रखते हुए स्थापना दिवस मनाने की हिदायत दी थी। बराला ने अपने निवास और रोहतक पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्‍होंने पार्टी का झंडा फहराया।

  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई

रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय पर संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। चंडीगढ़ में स्थित पार्टी कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया ।  पंचकूला में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद रतन लाल कटारिया,  विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने ध्वजारोहण किया।

करनाल के सांसद एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया ने पानीपत में अपने आवास पर और प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने अपने घर करनाल में पार्टी के संस्थापक और आदर्श पुरुषों को नमन किया। पूर्व मंत्री कविता जैन और सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने सोनीपत में कार्यक्रम किया। इसी तरह सभी जिलों में पार्टी पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों पर एवं पार्टी कार्यालय पर  ध्वजारोहण किया।

कोरोना से जंग में जुटे सभी कर्मचारियों को धन्यवाद पत्र भेजेगी भाजपा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि पार्टी अंत्योदय का दर्शन, राष्ट्रवाद का सिद्धांत और देश सेवा की विचारधारा को लेकर चल रही है। कोरोना वायरस को हराने के लिए जी जान से लगे हुए हमारे सभी डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी और अन्य आपात स्थिति में लगे कर्मचारियों को पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर पर एक धन्यवाद पत्र भेजेगा। इस पत्र पर बूथ के कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर होंगे ।  उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश हैं कि ‘पीएम केयर फंड’ में कम से कम 40 लोगों का योगदान  कराएं।

रामबिलास शर्मा ने किया वाजपेयी को याद

पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ में अपने आवास पर परिवार के साथ झंडा फहराकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के सफर की याद को ताजा करते हुए पत्रकारों से दूरभाष पर ही अपने विचार सांझा किए और अटल बिहारी वाजपेयी, डा. मंगल सैन,भैरोसिंह शेखावत, विजय राजे सिंधिया, सुन्दर सिंह भंडारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अन्य पुराने साथियों को याद कर भावुक हो गए।

प्रो. शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को मुंबई के समता नगर में पार्टी की स्थापना हुई। अटल बिहारी वाजपेयी को पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। तब वाजपेयी ने कहा था कि एक दिन देश से 'अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा' । आज उनकी बातें प्रासंगिक हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: हरियाणा में Coronavirus से हड़कंप, 15 और लोग COVID-19 की पुष्टि, कुल 92 केस

यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार की कड़ी चेतावनी- छिपे तब्‍लीगी जमाती खुद समर्पण करें, अन्यथा दर्ज होंगे केस

यह भी पढ़ें: Fight against Corona: जमातियों के मददगार सरकार के रडार पर, पुलिस व सुरक्षा ने जुटाई डिटेल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.