Move to Jagran APP

हरियाणा में Coronavirus से हड़कंप, 15 और लोग COVID-19 की पुष्टि, कुल मरीजों की संख्‍या 92

हरियाणा में कोरोना के पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्‍य में कोरोना वायरस के 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में काेरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 92 हो गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 07:23 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 07:23 PM (IST)
हरियाणा में Coronavirus से हड़कंप, 15 और लोग COVID-19 की पुष्टि, कुल मरीजों की संख्‍या 92
हरियाणा में Coronavirus से हड़कंप, 15 और लोग COVID-19 की पुष्टि, कुल मरीजों की संख्‍या 92

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा में कोराेना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। साेमवार को 15 और लाेगों के कोरोना वायरस COVID19 से संक्रमित हाेने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्‍या 92 हो गई है। तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजाें की मौत हो चुकी है और 15 मरीजों को ठीक किया गया है।

loksabha election banner

राज्‍य में साेमवार को कोरोना वायरस COVID-19 के 15 नए मरीजाें की पुष्टि होेने से हड़कंप मच गया। साेमवार को फरीदाबाद में सात, करनाल में चार, सोनीपत में दो और जींद व फतेहाबाद में एक-एक कोराेना के पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। रविवार तक राज्‍य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्‍या 77 थी।

फरीदाबाद में सात नए कोराेना पॉजिटिव मरीज मिले

फरीदाबाद में साेमवार को जिला स्वास्थ्य विभाग ने सात नए करोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की। इनमें एक स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है। छह मरीज तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। इनमें दिल्‍ली के निजामुद्दीन के तब्‍लीगी मरकज से लौटे जमाती और उनके स्वजन शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इस तरह जिले में COVID-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 21 हो गई है। दो संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

करनाल में कल्‍पना चावला मेडिकल कॉलेज के डॉक्‍टर व नर्स सहित चार में कोराेना की पुष्टि

करनाल जिले में सोमवार को कोरोना के चार नए मरीजों की पुष्टि हुई। इससे में कोराेना के पॉजिटिव मामलों की संख्या पांच हो गई है। घरौंडा क्षेत्र के गांव के व्यक्ति की पीजीआइ में मौत हो चुकी है। उसके बेटा भी टेस्ट में पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज का एक डॉक्टर व एक नर्स के साथ-साथ स्टाफ के एक अन्य कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चार नए केस आने के बाद हड़कंप मच गया। सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने इन सभी केसों की पुष्टि की है। सभी कोरोना संक्रमितों का आइसोलेशन में रखा गया है। संबंधित परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।

सोनीपत में दो पॉजिटिव मामलों की पुष्टि

सोनीपत में भी सोमवार को कोरोना वायरस COVID-19 के दो पाजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। दोनों पहले से नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। आज उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

फतेहाबाद में युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया

फतेहाबाद मेें तब्‍लीगी जमातियों के संपर्क में आए एक 26 साल के युवक के कोरोना वायरस COVID-19 से संक्रमित हाेने की पुष्टि हुई। युवक भट़टूकलां के गांव जांडवाला बागड़ का रहने वाला है। 20 मार्च को फतेहाबाद से चले जमाती जांडवाला बागड की मस्‍जिद में गए थे। पूरे गांव को सील कर दिया गया है। वही इन जमातियों के संपर्क में आए 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिविल सर्जन डा- मनीष बंसल ने इसकी पुष्‍टि की है। यह फतेहाबाद जिले में कोरोना का पहला केस है। अब तक जिला स्‍वास्‍थ्‍य विभाग 50 सैंपल भेज चुका है। 48 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है।

जींद में तब्‍लीगी जमात में शामिल व्‍यक्ति में काेराेना की पुष्टि

उधर जींद में भी सोमवार को कोरोना का पहला पॉजीटिव केस सामने आया है। 16 से 18 मार्च तक निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए 27 साल के युवक के कोरोना वायरस COVID-19 से संक्रमित हाेने की पुष्टि हुई। खुलासा हुआ है कि उसके संपर्क में अब तक 19 लोगों आए थे। उनकी जांच की जाएगी। यह व्‍यक्ति जिले के निडानी गांव का रहने वाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.