Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उग्र हड़ताली कर्मचारियों के पथराव के बाद लाठीचार्ज, सीएम का रास्‍ता रोकने की कोशिश

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 31 Oct 2018 05:11 PM (IST)

    हरियाणा में कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान बुधवार को कई जगह माहौल तनाव पूर्ण हो गया। भिवानी और फतेहाबाद के भूना में पुलिस ने उग्र कर्मचारियों पर लाठीच ...और पढ़ें

    Hero Image
    उग्र हड़ताली कर्मचारियों के पथराव के बाद लाठीचार्ज, सीएम का रास्‍ता रोकने की कोशिश

    जेएनएन, पंचकूला। हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के 16 वें दिन माहौल खराब हो गया। हड़ताली कर्मचारियों ने राज्‍य भर में प्रदर्शन किया और कई जगहों पर बस डिपो में घुस कर बसों का परिचालन पूरी तरह बंद करने की कोश्‍ािश की। पुलिस ने उनको रोका तो कर्मचारी उग्र हो गए। भिवानी में उग्र कर्मचा‍रियों ने पथराव करना शुरू कर दिया ताे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके साथ उग्र हुए हड़ताली कर्मचारियों पर फतेहाबाद के भूना में भी लाठीचार्ज हुआ। यहां कर्मचारियों ने रैली के लिए जा रहे मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल का रास्‍ता रोकने की कोशिश की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भिवानी और भूना में प्रदर्शन कर रहे हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज

    बता दें कि रोडवेज कर्मचारियों की 16 अक्‍टूबर से जारी हड़ताल के समर्थन में मंगलवार से अन्‍य विभागों के कर्मचारी भी हड़ताल कर र‍हे हैं। बुधवार को हड़ताली कर्मचारियों ने पूरे राज्‍य में प्रदर्शन किया। राज्‍यभर में कर्मचारियों ने बस स्‍टैंडों के अंदर घुसने की को‍शिश की, लेकिन पु‍लिस ने उनको रोक दिया।

    भिवानी में कर्मचारियों के बीच टकराव का दृश्‍य।

    भिवानी में भी हड़ताली कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। भारी संख्‍या में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बस स्‍टैंड के अंदर घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोक दिया। इस पर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों और पुलिस के बीच टकराव हाे गया। धक्‍कामुक्‍की के बीच प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई कर्मचारियों को चोटें लगीं। पथराव में कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगीं। पुलिस ने इस दौरान कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया।

    भूना में सीएम जाने के रास्‍ते को कर्मचारियों जाम करने की काेशिश की

    उधर, फतेहाबाद के भूना के दौरे पर आ रहे मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल के आगमन के रास्‍ते को कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोश्‍ािश की तो टकराव हो गया। कर्मचारियाें ने पथराव किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया अौर वॉटर केनन से पानी की बौछार की। बताया जाता है कि इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

    भूना में सीएम मनोहर लाल की रैली रखी गई थी। सीएम के आने की सूचना के बाद सभी कर्मचारी भूना के बिजली घर में इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। इसी बिजली घर के पास से सीएम को गुजरना था। कर्मचारी सड़क पर आ गए और सड़क को जाम करने की कोशिश की। इस दौरान वहां पर पुलिस ने कर्मचारियों को हटाने की कोशिश्‍ा की तो टकराव हो गया। इस पर लाठीचार्ज ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को हल्की चोटें भी आईं।

    हिसार में बस स्टैंड के सामने प्रदेश सरकार का पुतला जलाने गए कर्मचारियों के प्रदर्शन को पुलिस ने बीच में रोक लिया। झज्‍जर, रोहतक,पानीपत व कैथल सहित राज्‍य के अन्‍य स्‍थानों पर भी हड़ताली कर्मच‍ारियों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    भिवानी में कर्मचारियों को रोकती पुलिस।

    फतेहाबाद में सीएम की रैली के दौरान प्रदर्शनकारी रैली स्‍थ्‍ाल के पास पहुंच गए तो इस दौरान उन्‍हें रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। ऐसे में यहां भी माहौल तनाव पूर्ण रहा।

    फतेहाबाद के भूना में प्रदर्शनकारियों को हटाती पुलिस।