विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election: सैलजा की नाराजगी हो गई दूर? रणदीप सुरजेवाला ने दी बड़ी जानकारी; बताया कब से करेंगी प्रचार

Published: Mon, 23 Sep 2024 11:21 AM (IST)

कांग्रेस की दिग्गज नेता और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा की पार्टी से नाराजगी के बीच रणदीप सुरजेवाला ने बड़ी ...और पढ़ें

हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगी कुमारी सैलजा (फाइल फोटो)
हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगी कुमारी सैलजा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 26 तारीख को नरवाना से कांग्रेस उम्मीदवार के लिए करेंगी प्रचार।
  2. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने एक्स पर दी जानकारी।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा हरियाणा के चुनावी प्रचार में उतरेंगी। कुमारी सैलजा 26 तारीख को नरवाना से कांग्रेस उम्मीदवार श्री सतबीर दबलैन के लिए प्रचार करेंगी और जनसभा को भी संबोधित करेंगी। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया एक्स पर ये जानकारी दी।

सुरजेवाला ने एक्स पर लिखा पोस्ट

रणदीप सुरजेवाला ने एक्स पर लिखा कि आज नरवाना में कांग्रेस प्रत्याशी, श्री सतबीर दबलैन के लिए 22 जनसभाओं को संबोधित करूंगा। पूरे ज़िले व हरियाणा में कांग्रेस की जीत का परचम फहरायेंगे। सांसद व बड़ी बहन कुमारी सैलजा भी नरवाना में 26 तारीख को 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी व कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी।

टिकट बंटवारे के समय से ही नाराज थीं सैलजा

बता दें कि कुमारी सैलजा टिकट बंटवारे के समय से ही कांग्रेस से नाराज चल रही थीं। कुमारी सैलजा की पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा से अंदरूनी खींचतान के चलते नाराजगी सामने आने के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने इस मामले में तत्काल दखल देकर मामले को संभालने की पहल शुरू कर दी हैं। कांग्रेस हाईकमान ने कुमारी सैलजा को मनाने का जिम्मा भूपेंद्र हुड्डा को दिया है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: पूर्व विधायक लतिका शर्मा बढ़ा रहीं भाजपा की मुश्किलें, शक्ति रानी शर्मा के लिए चुनौती

खरगे की रैली में हो सकती हैं शामिल

कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा जातिगत व निजी टिप्पणियां किए जाने के बाद से कुमारी सैलजा हरियाणा के चुनाव प्रचार से बाहर थीं। पिछले कई दिनों से सैलजा किसी कार्यक्रमों में भाग नहीं ले रही हैं। सोमवार को अंबाला में होने वाली मल्लिकार्जुन खरगे की रैली में कुमारी सैलजा के शामिल होने की संभावना है। अंबाला कुमारी सैलजा का गृह नगर है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election: सैलजा की नाराजगी दूर करने का जिम्मा हुड्डा पर, कांग्रेस हाईकमान ने दिया स्पष्ट संदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।