Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में फिर एक्टिव हुई जेजेपी, मेगा सदस्यता अभियान का होगा आगाज; क्या बदलेगा राजनीति का गणित?

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 05:52 PM (IST)

    जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है जिसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला भिवानी और दुष्यंत चौटाला सोनीपत से अभियान शुरू करेंगे। इस महीने के अंत तक साढ़े चार लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

    Hero Image
    हर विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर फील्ड में उतरी जजपा (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। संगठन को नए सिरे से खड़ा करने में जुटी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अब हर विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। रविवार को पूरे प्रदेश में मेगा सदस्यता अभियान शुरू होगा, जो 31 जुलाई तक चलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला भिवानी और दादरी में विभिन्न दलों से जुड़े लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाकर अभियान की शुरुआत करेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सोनीपत और जींद तथा प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा कैथल जिले में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

    हिसार में पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला और अमरजीत ढांडा, सिरसा और फतेहाबाद में पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। अन्य सभी जिलों में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। सदस्यता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में इस महीने के अंत तक साढ़े चार लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है।