Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JJP-ASP Candidates List: जजपा-आसपा की आखिरी लिस्ट भी जारी, लाडवा से नायब सैनी के सामने एडवोकेट शर्मा को मिला टिकट

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 02:17 PM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election) के लिए जजपा और आसपा ने उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। आखिरी लिस्ट में लाडवा विधानसभा सीट से जजपा और आसपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ एडवोकेट विनोद शर्मा को मैदान में उतारा है। 90 सीटों में से 89 पर जजपा और आसपा के उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है जबकि रानियां में रणजीत चौटाला को समर्थन दिया है।

    Hero Image
    जजपा और आसपा ने 89 सीटों पर उतारा उम्मीदवार।

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जजपा और आसपा ने अपनी आखिरी लिस्ट भी जारी कर दी है। जजपा और आसपा गठबंधन की आखिरी लिस्ट में कुल 6 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। लाडवा से एडवोकेट विनोद शर्मा, सिरसा से पवन शेरपुरा तो वहीं हांसी विधानसभा सीट से शमशेर बुल को टिकट दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जजपा और आसपा गठबंधन ने 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। रानियां में जजपा और आसपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। वहां दोनों पार्टियों ने निर्दलीय उम्मीदवार चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन दिया है।

    सातवीं लिस्ट

    छठवीं लिस्ट

    चौथी लिस्ट

    तीसरी लिस्ट

    दूसरी लिस्ट 

    पहली लिस्ट

    यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: इनेलो-बसपा और हलोपा के गठबंधन पर लगी मुहर, सिरसा से गोपाल कांडा लड़ेंगे चुनाव, अजय चौटाला ने कसा तंज 

    मुख्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ विनोद शर्मा को उतारा

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Elections 2024) के लिए जजपा और आसपा गठबंधन की आखिरी सूची जारी हो चुकी है, जिसमें लाडवा विधानसभा सीट से एडवोकेट विनोद शर्मा को टिकट दिया गया है। बता दें कि भाजपा ने लाडवा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) को टिकट दिया है। ऐसे में अब एडवोकेट विनोद शर्मा का मुकाबला सीएम नायब सैनी से होगा। 

    हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के लिए नामांकन का आज आखिरी मौका है। प्रदेश की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान कराए जाएंगे, तो वहीं 8 अक्टूबर को विधानसभा के नतीजे सामने आएंगे।  

    यह भी पढ़ें-  AAP Haryana Candidates List: आप ने जारी की 3 उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव