Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब आपदा पीड़ितों के लिए इनेलो ने दिखाया बड़ा दिल, अभय चौटाला ने गोद लिए 350 बाढ़ग्रस्त गांव

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 05:38 PM (IST)

    इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पंजाब के 350 बाढ़ग्रस्त गांवों को गोद लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने हरियाणा सरकार से भी राज्य को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की है। अभय चौटाला ने कांग्रेस नेताओं पर बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान को किसान विरोधी बताया।

    Hero Image
    पंजाब के बाढ़ग्रस्त 350 गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद लिया (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने प्राकृतिक आपदा व बाढ़ के चलते प्रभावित पंजाब राज्य के 350 गांवों को गोद लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए भाजपा सरकार को हरियाणा को बाढ़ प्रभावित राज्य घोषित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर और संगरूर जिलों के बाढग्रस्त 350 गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद लिया है। इसके लिए इनेलो पार्टी ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगाई है, ताकि वे वहां राहत कार्य व मदद प्रदान कर सकें।

    अभय चौटाला ने बताया कि फाजिल्का और फिरोजपुर के हजारों लोग और पशु इस भंयकर बाढ़ आपदा से बुरी तरह से त्रस्त हैं। इस त्रासदी में कई लोगों और पशुओं की भारी हानि हुई है। इनेलो पार्टी मानवता के नाते इस दुख की घड़ी में बाढग्रस्त गांवों के लोगों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता कर रही है।

    बाढ़ग्रस्त गांवों में इनेलो के कार्यकर्ता राशन, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा भेज रहे हैं। लगातार ट्रैक्टर-ट्रालियां गांवों से भरकर भेजी जा रही हैं। ऐलनाबाद हलके के 72 गांव और डबवाली हलके के 70 गांवों को पंजाब का एक-एक गांव मदद के लिए दिया गया है।

    इनेलो प्रमुख ने कहा कि हरियाणा में भी कई गांव बाढ़ की चपेट में आए हुए हैं, इसलिए बीजेपी की सरकार को हरियाणा में भी तुरंत बाढ़ आपदा घोषित करनी चाहिए और पीड़ित लोगों को मुआवजा देना चाहिए।

    आज जहां बाढ़ से किसान, कमेरा और गरीब आदमी बुरी तरह से त्रस्त है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता चार्टर्ड विमान से सफर कर रहे हैं और हैदराबाद में मौज मस्ती कर रहे हैं।

    अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेसी नेता विपक्ष का दायित्व निभाने की बजाय आज धरातल से पूरी तरह से गायब हैं। विडंबना यह है कि सत्ता पक्ष और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं के पास लोगों की मदद करने की न तो इच्छा है और न ही फुरसत है।

    इस दुख की घड़ी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाढ़ आने पर कह रहे हैं कि बारिश होना खुशी की बात है। उनका यह बयान किसान और कमेरा विरोधी मानसिकता दर्शाता है।

    comedy show banner
    comedy show banner