Move to Jagran APP

सेक्टर-10 में लोगों को दी फ्लैग कोड आफ इंडिया की जानकारी

हितैषी फाउंडेशन ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सेक्टर-10 में एक कार्यक्रम आयोजित किया। चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया कि सेक्टर-10 के मकान नंबर 1005 के पास बने पार्क में कार्यक्रम में लोगों को फ्लैग कोड आफ इंडिया के बारे में जानकारी दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 06:31 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 06:31 PM (IST)
सेक्टर-10 में लोगों को दी फ्लैग कोड आफ इंडिया की जानकारी
सेक्टर-10 में लोगों को दी फ्लैग कोड आफ इंडिया की जानकारी

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हितैषी फाउंडेशन ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सेक्टर-10 में एक कार्यक्रम आयोजित किया। चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया कि सेक्टर-10 के मकान नंबर 1005 के पास बने पार्क में कार्यक्रम में लोगों को फ्लैग कोड आफ इंडिया के बारे में जानकारी दी। भारत हितैषी ने बताया कि नगर निगम की ओर से नोडल अधिकारी विकास कौशिक जानकारी देने के लिए पहुंचे और उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। पार्क में आयोजित कार्यक्रम के बाद लोगों ने पैदल मार्च भी किया, जिस दौरान भारत माता के नारों से सेक्टर-10 गूंज उठा। फाउंडेशन के संरक्षक एवं हरियाणा प्रभारी आरपी मल्होत्रा ने सभी भारतीयों को हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।

loksabha election banner

फाउंडेशन ने नगर निगम को दिए 3100 तिरंगे

वार्ड पार्षद सोनिया सूद और जिला भाजपा उपाध्यक्ष उमेश सूद ने हितैषी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन की ओर से नगर निगम को 3100 झंडे देकर दूसरे लोगों को प्रेरित करने का काम किया गया। भाजपा नेता संजय आहूजा ने हितैषी फाउंडेशन के किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। फाउंडेशन के प्रधान एनसी स्वामी, मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा, मुख्य सलाहकार प्रो. बीके गुप्ता ने कहा कि हर घर तिरंगा फहराने से निश्चित रूप से लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार होगा। संगठन मंत्री सुभाष शर्मा, सचिव प्रेम लाल गुप्ता, प्रचार सचिव एसपी विज ने कहा कि हमारा तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है, इसकी खातिर हमारे वीर प्राण त्याग देते हैं।

वीरों की याद दिलाएगे हर घर तिरंगा अभियान

मार्गदर्शक अमित गुप्ता, कुसुम अरोड़ा, शिव कुमार वर्मा, दिनेश सिगला, जीडी बत्रा, एनके खोसला, तरसेम गर्ग, सतीश गोयल, ध्रुव विशिष्ट एवं समाजसेवी रवीश गौतम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान हमें उन वीरों की याद दिलाएगा, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था। इस अवसर पर भारत हितैषी के अलावा आरके जैन, अनिल जैन, गुलशन गिरधर, एसएन, एमके गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता, टीसी सिगला, आरएन गोयल और जेआर सिगला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.