Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में किसान भाइयों के लिए जरूरी खबर, बारिश से फसल नुकसान पर सरकार देगी मुआवजा; फटाफट करें अप्लाई

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 03:00 AM (IST)

    हरियाणा में भारी बारिश से किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला उपायुक्तों को मुआवजा वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल 15 सितंबर तक खुला रहेगा। किसानों की मदद के लिए गांवों में सहायता शिविर लगाए जाएंगे और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

    Hero Image
    फसल नुकसान का ब्योरा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज कराने में किसानों की मदद करें (सीएम फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पंचकूला। पहाड़ी और मैदानी इलाकों पिछले चार दिनों के अंतराल में हुई भारी वर्षा से 12 से अधिक जिलों में किसानों की फसल नष्ट हो गई हैं।

    हरियाणा सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी जिला उपायुक्तों काे निर्देश दिए कि नष्ट फसल के मुआवजे के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जाए।

    मेरी फसल मेरा ब्योरा के ई-क्षतिपूर्ण 15 सितंबर तक खुला रहेगा। जरूरत पड़ने पर तिथि आगे भी बढ़ाई जाएगी। सभी किसान तकनीकी रूप से सक्षम नहीं हैं। ऐसे में तहसीलदार पटवारियों के साथ मिलकर अपने क्षेत्र के गांवों के किसानों की मदद के लिए गांव में ही सहायता शिविर लगाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सुबह मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के माध्यम से सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्न्नदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

    उनकी सहायता कार्य की निगरानी उपायुक्त स्वयं कर सरकार को स्टेटस रिपोर्ट जारी करते रहेंगे। किसानों को फसल भी बोनी है। इसके लिए डीएपी तथा यूरिया की जरूरत पड़ेगी। इसके हर जिले में पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किस गांव के किसानों के किस दिन टोकन के हिसाब से खाद मिलेगी, यह जानकारी गांवों में प्रशासन की ओर से दी जाए, ताकि किसानों को भटकना नहीं पड़े।

    मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी गई कि कुछ जिलों में किसानों को खाद तथा बीज के लिए लाइन लगानी पड़ रही है, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश उच्च अधिकारियाें को दिए हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner