विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरिंदर की ताजपोशी में हुड्डा ने दिखाया दम, राहुल के साथ पहुंचे विशेष विमान से

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 16 Mar 2017 06:12 PM (IST)Updated: Thu, 16 Mar 2017 06:31 PM (IST)

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में राहुल के साथ विशेष विमान से पहुंचे।

अमरिंदर की ताजपोशी में हुड्डा ने दिखाया दम, राहुल के साथ पहुंचे विशेष विमान से
अमरिंदर की ताजपोशी में हुड्डा ने दिखाया दम, राहुल के साथ पहुंचे विशेष विमान से

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की ताजपोशी के साथ ही हरियाणा कांग्रेस की राजनीति भी प्रभावित होती दिखाई दे रही है। हुड्डा हरियाणा के एकमात्र ऐसे कांग्रेस नेता है, जिनका नाम कैप्टन के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित 28 नेताओं की वीवीआइपी लिस्ट में शामिल था। हुड्डा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही दिल्ली से चंडीगढ़ आए और उनके साथ ही वापस लौटे।

बीच में समय निकालकर हुड्डा ने मीडिया से भी बातचीत की। आत्मविश्वास से लबरेज हुड्डा ने पंजाब के पैटर्न पर हरियाणा कांग्रेस में संभावित बदलाव से जुड़े सवाल पर कहा कि हमारे यहां ऐसे फैसले हाईकमान लेता है।  राहुल गांधी के साथ विमान में दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचने वाले नेताओं में हुड्डा के अलावा राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, अश्विनी कुमार शामिल रहे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर भी हालांकि कैप्टन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे, लेकिन उनका नाम वीवीआइपी लिस्ट में नहीं था।

अशोक तंवर ने बृहस्पतिवार को ही प्रेस कांफ्रेंस बुला रखी थी, लेकिन अचानक यह कहते हुए स्थगित कर दी गई कि तंवर को दिल्ली जाना पड़ गया है। बाद में पता चला कि तंवर सिरसा गए हैैं। कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता कुलदीप सोनी ने इस बात को खारिज किया कि तंवर को दिल्ली बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार एसवाईएल पर मीडिया के तीखे सवालों से हाल-फिलहाल परहेज करते हुए तंवर ने प्रेस कांफ्रेंस स्थगित की है।

कैप्टन के शपथ ग्रहण समारोह में हुड्डा और अशोक गहलोत साथ-साथ बैठे थे, जबकि अजय माकन, सचिन पायलट और नवीन जिंदल के साथ समारोह में पहुंचे तंवर दूसरी पंक्ति में बैठे। किरण चौधरी समारोह में नहीं दिखी। कयास लगाए जा रहे हैैं कि कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में पंजाब का पैटर्न अपना सकता है। वहां चुनाव से ठीक पहले कैप्टन अमरिंदर को बागडोर सौंपी गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री के नाते हरियाणा में हुड्डा को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

हुड्डा ने कैप्टन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर एक तीर से कई शिकार कर दिए। एक तरफ जहां उन्होंने अमरिंदर के साथ अपनी पुरानी दोस्ती को निभाने का काम किया, वहीं अशोक तंवर और किरण चौधरी को भी अपनी हाईकमान में पकड़ मजबूत होने का संकेत दे दिया है।

यह भी पढ़ें: सरकार की कमेटी और जाट नेताओं में वार्ता जारी, मंत्री रामबिलास शर्मा संभाल रहे कमान