पानीपत में लिव इन में रह रहे होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
पानीपत के अर्जुन नगर में लिव-इन में रह रहे एक होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पार्टनर पर मारपीट इलाज न कराने और पैसे हड़पने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार महिला को सुशील की संपत्ति का लालच था और वह उसके साथ अक्सर मारपीट करती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, पानीपत। अर्जुन नगर में लिव इन में रह रहे एक होमगार्ड की जिला नागरिक अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके स्वजन ने उसकी पार्टनर पर उसके साथ मारपीट करने, इलाज न कराने व उससे पैसे हड़पने के आरोप लगाए हैं।
गांव नैन निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका चाचा सुशील (45) की पत्नी का देहांत हो गया था। उसके बाद से सुशील अर्जुन नगर में एक महिला के साथ लिव-इन में रहने लगा। महिला को सुशील की प्रापर्टी का लालच था। महिला सुशील के साथ अक्सर मारपीट करती थी।
अब सुशील बीमार चल रहा था तो उसने उसका इलाज तक नहीं कराया। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राम प्रसाद ने बताया कि सुशील काफी समय से बीमार चल रहा था।
वह शराब का सेवन भी करता था। बीमार होने के चलते उसे अस्पताल में लेकर आए थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। बेटे हिमांशु के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करा शव स्वजन को सौंप दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।