Hit and Run Law: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन, कानून रद करने को लेकर गृह मंत्रालय को दिए जाएंगे ज्ञापन
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने हिट एंड रन कानून के विरोध में बुधवार को प्रदेश भर में दो घंटे रोडवेज बस कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करने का एलान किया है। सभी डिपो में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही महाप्रबंधक के माध्यम से गृह मंत्रालय को इस कानून को रद करवाने के लिए ज्ञापन दिए जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने हिट एंड रन कानून के विरोध में बुधवार को प्रदेश भर में दो घंटे रोडवेज बस कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करने का एलान किया है। सभी डिपो में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही महाप्रबंधक के माध्यम से गृह मंत्रालय को इस कानून को रद करवाने के लिए ज्ञापन दिए जाएंगे।
रोडवेज के चालकों व कर्मचारियों में भारी रोष
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद और महासचिव सुमेर सिवाच ने कहा कि सड़क हादसे में मौत पर वाहन चालकों पर सात लाख रुपये का जुर्माना तथा दस साल की जेल की सजा के प्रावधान से पूरे देश के वाहन चालकों के साथ-साथ हरियाणा रोडवेज के चालकों व कर्मचारियों में भारी रोष है।
वाहन चालकों के लिए खड़ी करेगा मुसीबतें
हरियाणा रोडवेज में हजारों चालक कार्यरत हैं जो रोजाना 10 से 12 घंटे बसों को चलाकर दिन-रात लाखों यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाते हैं। पूरी सावधानी के बावजूद दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। नया कानून वाहन चालकों के लिए कई तरह की मुसीबतें खड़ी करेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।