Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers Protest: आंदोलनरत किसानों की केंद्र सरकार से वार्ता पर हरियाणा की खास नजर

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Tue, 29 Dec 2020 08:18 AM (IST)

    Farmers Protest हरियाणा-दिल्‍ली सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों के नेताओं की 30 दिसंबर को केंद्र सरकार से वार्ता है।इस पर हरियाणा की खास नजर है। इस आंदोलन के कारण हरियाणा के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

    Hero Image
    हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और आंदोलनकारी किसान। (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, [बिजेंद्र बंसल]। Farmers Protest: बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत 40 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से केंद्र सरकार की वार्ता पर हरियाणा की खास नजर रहेगी। किसान आंदोलन को एक माह से ज्यादा समय हो गया है और इसका असर एनसीआर में शामिल हरियाणा के जिलों की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। इतना ही नहीं किसान आंदोलन की वजह से राज्य के कई अहम राजनीतिक फैसले भी अटके हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों के आंदोलन की वजह से अटके हुए राज्य में कई अहम फैसले

    राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार होना था। इसमें भाजपा और जजपा के एक-एक विधायक को स्थान मिलना है तथा ऐसा भी माना जा रहा है कि मनोहर लाल मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों की जगह नए मंत्री बनाएंगे। किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता से आंदोलन खत्म होने पर मंत्रिमंडल विस्तार से अलग कुछ विधायकों और नेताओं की राजनीतिक नियुक्तियां भी हो सकती हैं।

    राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर कई विधायकों को मिलने थे सरकारी पद

    राज्य के लोग चाहते हैं कि 30 दिसंबर को किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच होने वाली वार्ता के सार्थक परिणाम सामने आएं ताकि कोरोना संक्रमण के बाद पटरी पर आ रही अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। प्रगतिशील किसानों से लेकर राज्य के उद्यमी,व्यापारियों और बुद्धिजीवियों ने पिछले कुछ दिनों में किसान संगठनों से अपील की थी कि वे अपना अडि़यल रुख छोड़कर केंद्र सरकार से वार्ता के दौर जारी रखें।

    प्रदेश भाजपा को मिलेगी नई टीम

    हरियाणा में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को अपनी नई टीम भी घोषित करनी है। फिलहाल किसान आंदोलन के कारण टीम की घोषणा पर ग्रहण लगा हुआ है। धनखड़ ने अपनी नई टीम तैयार कर ली है, सिर्फ घोषणा करना बाकी है। किसान आंदोलन समाप्त कराने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और ओमप्रकाश धनखड़ काफी प्रयास कर रहे हैं। राज्य में तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के चुनाव भी संपन्न हो गए हैं। इनके परिणाम सामने आते ही राज्य में नए राजनीतिक समीकरण भी बनेंगे।

    यह भी पढ़ें: Exclusive interview: राव इंद्रजीत बाेले- मोदी सरकार ही किसान हितैषी, किसी ने इतने कदम नहीं उठाए

     

    यह भी पढ़ें: हरियाणा कर्मचारी आयोग हुआ पावरफुल, अब सभी भर्तियों का कामन एंट्रेंस टेस्ट

     

    हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें