Haryana Weather Update: हरियाणा में 22 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
हरियाणा में मौसम विभाग ने 22 अगस्त से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है जिसके चलते नौ जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच भारी वर्षा के कारण पहले से ही जलभराव से सात जिलों के 188 गांवों में फसलें खराब हो चुकी हैं। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 31 अगस्त तक खुला रहेगा।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून 22 अगस्त से फिर से सक्रिय हो सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार नौ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसमें तेज वर्षा होने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी उसका असर आएगा। वहीं वीरवार को प्रदेश के 13 जिलों में मौसम खराब रह सकता है।
बुधवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में वर्षा हुई। वर्षा कम होने के कारण कई जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास चल रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 22 अगस्त से प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में तेज वर्षा का यलो अलर्ट है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों ने वर्षा का मौसम 26 अगस्त तक बने रहने की संभावना व्यक्त की है।
इन जिलों में आज वर्षा की संभावना: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।