Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Mansoon Update: 27 जुलाई से हरियाणा में मानसून फिर होगा एक्टिव, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 11:32 AM (IST)

    हरियाणा में मानसून की धीमी गति के बाद 27 जुलाई से वर्षा की संभावना बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सात जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को धूप और उमस के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। 27 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होने पर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है जिससे तेज वर्षा की संभावना है।

    Hero Image
    27 जुलाई से हरियाणा में मानसून फिर होगा एक्टिव (File Photo)

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मानसून के धीमी होने के साथ ही 27 जुलाई से फिर से वर्षा की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। अभी शनिवार को सात जिलों में वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को दिनभर धूप खिलने और उमस बढ़ने से लोग गर्मी से परेशान हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके चलते सिरसा का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून अभी कमजोर है। इसके चलते शनिवार को प्रदेश में छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। मगर 27 जुलाई से फिर से मानसून एक्टिव होगा। इससे कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया।

    उसके साथ ही तेज वर्षा भी हो सकती है। इस माह के अंत तक बेहतर वर्षा हो सकती है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश के जिलों में धूप खिली और उमस रही। करनाल के इंद्री क्षेत्र में 10.5 एमएम वर्षा हुई। बादलवाही होने के कारण मौसम बदला रहा।

    हिसार में मौसम बदला लेकिन गर्मी रहने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल में अाज वर्षा की संभावना है।