Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में आंधी-बारिश का कहर, सिरसा में ओलों से किसानों की फसल बर्बाद; कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

    Updated: Mon, 12 May 2025 08:45 AM (IST)

    हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल गया है। सिरसा में ओलावृष्टि हुई और सात जिलों में बारिश हुई जिससे तापमान गिरने की संभावना है। तेज आंधी से ...और पढ़ें

    Hero Image
    हरियाणा में कैसा है मौसम का हाल, देखें ताजा अपडेट (जागरण संवाददाता फोटो)

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में रविवार दोपहर बाद अचानक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव के साथ ही तेज आंधी के साथ सिरसा में ओलावृष्टि हुई। प्रदेश के सात जिलों में वर्षा भी हुई। इससे तापमान नीचे गिरने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेज आंधी के कारण सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व कैथल में काफी नुकसान हुआ है। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में ही 125 से ज्यादा पेड़ टूट कर गिर गए। इससे कई जगह रास्ते बंद हो गए। हिसार में 172 बिजली के खंभे और 18 ट्रांसफॉर्मर आंधी में टूट गए।

    पेड़ गिरे से 12 साल का बच्चा घायल

    वहीं, फतेहाबाद में बाइक पर जा रहे परिवार पर पेड़ गिरने के कारण एक 12 साल का बच्चा घायल हो गया। हिसार में पीएलए में एक गाड़ी पर पेड़ गिरने वह क्षतिग्रस्त हो गई।

    वहीं 12 मई को भी प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। मंडियों में रखी गेहूं का उठान नहीं होने के कारण वह भी वर्षा में भीग गई। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से पहले ही वर्षा की संभावना व्यक्त की गई थी। जिलों में आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    50 से 60 KM की रफ्तार से चली हवाएं

    हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में आरेंज अलर्ट के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण पेड़ जड़ से टूट कर गिर गए। दुकानों के शेड उड़ गए। बिजली के पोल टूटने के कारण दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को भी काफी नुकसान हुआ है।

    सिरसा में अचानक मौसम में बदलाव होने के कारण वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई है। प्रदेश में हिसार के अलावा कैथल, झज्जर, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, पानीपत में वर्षा हुई। विज्ञानियों की मानें तो मौसम 15 मई तक परिवर्तनशील रहेगा। इसी के चलते तेज आंधी, वर्षा होने की संभावना है।

    आसमान में छाई लािलमा: हिसार में रविवार शाम साढ़े पांच बजे तेज आंधी के साथ वर्षा हुई। आंधी से शहर में कई जगहों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ। वहीं, वर्षा के बाद बादलों के बीच सूरज की रोशनी से आसमान में लािलमा छा गई। l 

    तेज आंधी के कारण गिरा पेड़ 

    रविवार को आई आंधी के चलते डबवाली की नई अनाज मंडी क्षेत्र में पेड़ गिर गया। जिससे मंडी के बी ब्लाक की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही मंडी में दीवार के साथ खड़ी कार को भी नुकसान पहुंचा। 

    फतेहाबाद में आंधी में सड़क पर पेड़ गिरने के कारण हांसपुर रोड पर दो किलोमीटर लंबा जाम लगा। l सौ. राजेंद्र।

    फतेहाबाद: आंधी से 40 पेड़ व 20 बिजली के खंभे टूटे रविवार शाम पांच बजे आई तेज आंधी के कारण जिले में 40 पेड़ और 20 बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। बिजली सप्लाई रात तक बाधित रही। रतिया शहर में तीन दुकानों के ऊपर बना छज्जा गिर गया। जिससे दुकानदार बाल-बाल बचे गए।

    भूना के मुख्य बाजार में दुकान के आगे बना शेड नीचे आ गिरा। जाखल में मकान की छत गिर गई, परिवार बाल-बाल बच गया। हांसपुर रोड पर सात से अधिक पेड़ टूटने से दो किमी लंबा जाम भी लग गया।

    इन जिलों में आज वर्षा का यलो अलर्ट

    प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र कैथल, करनाल, झज्जर में वर्षा की संभावना है। इसमें कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।