Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM सैनी ने किया हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का शुभारंभ, जानिए आपके लिए कैसे होगा फायदेमंद?

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 01:27 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का शुभारंभ किया। यह योजना प्रदूषण को कम करने की दिशा में पहला कदम है। उद्योगों के कचरे के निपटान के लिए फरीदाबाद में प्रबंधन स्थल बनाया गया है। प्रदेश में 105 नई इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी और किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    Hero Image
    CM सैनी ने किया हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का शुभारंभ (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 योजना का किया शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित करते हुआ कहा कि स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 प्रदूषण को खत्म करने की राह का हमारा पहला कदम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उद्योगों से निकलने वाले खतरनाक कचरे के निपटान के लिए फरीदाबाद में खतरनाक कचरा प्रबंधन स्थल बनाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा 105 नई इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जाएगी।

    सीएम सैनी ने आगे कहा कि किसानों को भी पराली ना जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सीएनजी और पीएनजी जैसे स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने का काम किया है।

    उन्होंने प्रदेशवासियों को प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने का आग्रह किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर प्रदेश को हरा भरा बनाएं।

    प्रदेश सरकार ने ध्वनि प्रदूषण पर भी नियंत्रण रखने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। कचरे से भरी हुई नदियों और तालाबों की प्रदेश सरकार चिंता कर रही है। प्रदेश सरकार ने 2200 तालाब अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए। जल प्रदूषण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ठोस कदम उठा रही है।

    सभी विभागों को मिशन मोड में स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 पर काम करने के निर्देष दिए गए हैं। इस योजना का लाभ हरियाणा के प्रदेशवासियों को मिलेगा।