विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में रोडवेज बसों के एक्सीडेंट के मामलों की जांच के लिए बनेंगी कमेटी, अनिल विज ने दिए आदेश

Published: Sat, 13 Sep 2025 04:04 PM (IST)

हरियाणा रोडवेज की बसों की दुर्घटनाओं की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी। परिवहन मंत्री अनिल विज ने ...और पढ़ें

रोडवेज बसों के एक्सीडेंट के मामलों की जांच के लिए बनेंगी कमेटी (File Photo)
रोडवेज बसों के एक्सीडेंट के मामलों की जांच के लिए बनेंगी कमेटी (File Photo)

HighLights

  1. बस दुर्घटना जांच के लिए समिति |
  2. तकनीकी और पुलिस अधिकारी शामिल |
  3. दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई |

राज्य ब्यूरो, पंचकूला। हरियाणा रोडवेज की बसों के एक्सीडेंट के मामलों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के जांच अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने सिरसा में हरियाणा रोडवेज की बस से ट्रैक्टर-ट्राली के टकराने के कारण दो महिलाओं की मृत्यु होने पर संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव को जांच करने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि रोडवेज बसों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में जांच करने की भविष्य में प्रेक्टिस सेट कर दी जाए। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज ने कहा कि भविष्य में जब भी इस प्रकार की दुर्घटनाएं हरियाणा रोडवेज की बस के साथ होंगी तो उसकी जांच जरूर की जाएगी।

इन दुर्घटनाओं के बारे में एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिनमें तकनीकी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस के जांच अधिकारी भी शामिल किए जाएंगे। इससे पता चल सकेगा कि सड़क दुर्घटनाओं में गलत कौन था। यदि हमारे रोडवेज के ड्राइवर गलत ड्राइविंग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।