विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का काम तेज, कई जल्द होंगे तैयार

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:15 AM (IST)

हरियाणा में रेलवे फाटकों पर होने वाली परेशानी कम करने के लिए कई रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण तेजी ...और पढ़ें

हरियाणा में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का काम तेज (फाइल फोटो)

हरियाणा में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का काम तेज (फाइल फोटो)


HighLights

  1. हरियाणा में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास का काम तेज

  2. रोहतक, भिवानी, पंचकूला में परियोजनाएं पूर्णता की ओर

  3. केंद्रीय रेल मंत्री ने परियोजनाओं की समीक्षा की

राज्य ब्यूरो, पंचकूला। रेलवे फाटक बंद होने से लोगों को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए हरियाणा में कई जगह रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। कुछ परियोजनाओं का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि कुछ जगह निर्माण शुरू हुआ है। कई योजनाएं अब भी प्रस्तावित हैं और उन पर धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गत दिनों इन परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के बाद रिपोर्ट हरियाणा सरकार को भेजी गई।

रोहतक के महम-बेरी रोड पर बन रहे रेलवे अंडरपास का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस पर 50.25 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। भिवानी के सिवानी में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करीब 85 प्रतिशत पूरा है। इसके लिए 44 करोड़ रुपये जारी किए गए थे।

भिवानी की दूसरी ओर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज के लिए 6.22 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसका निर्माण शुरू हो चुका है और अब तक पांच प्रतिशत काम पूरा हुआ है। भिवानी बाईपास पर अंडरपास का काम भी शुरू हो गया है।

इसके लिए 54.45 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। पंचकूला में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 78 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से रेलवे फाटक हटेंगे और वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में राशन लेने में अब नहीं होगी दिक्कत, खुलेंगी 2651 राशन डिपो; 25 नवंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन

यह भी पढ़ें- करनाल ने स्वच्छता में फिर रचा इतिहास, हरियाणा का सबसे स्वच्छ शहर घोषित; लगातार दूसरी बार मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

 



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।