Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Pollution: घुट रहा है लोगों का दम, खतरनाक श्रेणी में पहुंचा AQI; सबसे प्रदूषित 10 शहरों में कई जिले शामिल

    Updated: Mon, 18 Nov 2024 05:53 PM (IST)

    हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 के पार चला गया है जो खतरनाक स्तर है। 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। गुड़गांव सोनीपत फरीदाबाद और रोहतक देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं। लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है।

    Hero Image
    गैस चैंबर बना हरियाणा, दमघोटू हुई हवा। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण से लोगों को बुरा हाल है। आलम यह है कि लोगों का दम घुंट रहा है। लोग खुले आसमान में सांस तक नहीं ले पा रहे हैं। हरियाणा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 500 के पार चला गया है। समाचर लिखे जाने के समय हरियाणा का एक्यूआई 579 दर्ज किया गया है। प्रदेश का एक्यूआई खतरनाक स्तर में चला गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि 500 से अधिक एक्यूआई को खतरनाक श्रेणी में माना जाता है। जीरो से 50 तक के एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। 50-100 को मध्यम यानी बीच में माना जाता है। 100-200 को खराब स्तर में माना जाता है। 200-300 को अनहेल्दी माना जाता है। 300-400 को गंभीर माना जाता है। 500 से ऊपर के एक्यूआई को खतरनाक माना जाता है।

    रोहतक की हवा दम घोटू

    हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के चलते 5वीं तक के स्कूल को बंद कर दिया गया है। नायब सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया है। सरकार ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिए हैं।

    देश के सबसे प्रदूषित 10 शहरों में गुड़गांव दूसरे नंबर पर है। सोनीपत और फरीदाबाद छठे और सातवें नंबर पर है। वहीं, रोहतक नौवें स्थान पर है। रोहतक का एक्यूआई करीब 500 पहुंच गया है। 

    हिसार का एक्यूआई 233 दर्ज किया गया है, जो अनहेल्दी श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा 554 और पीएम 2.5 की मात्रा 253 दर्ज की गई है। हवा की स्पीड 11 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    अभी कोहरे और स्मॉग से नहीं मिलेगी राहत

    उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 नवंबर तक कोहरे व सॉमाग से अभी राहत नहीं मिलेगी व तापमान भी और गिर सकता है। ऐसे में प्रदूषित हवा और सर्दी बढ़ने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सोमवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में इसमें और गिरावट हो सकती है।

    वहीं, सोमवार को रोहतक का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 304 दर्ज किया गया। जो बेहद खराब स्थिति होती है। जिला का अधिकतम तापमान इन दिनों 21 डिग्री सेल्सियस तक आया है, जिससे दिन में भी सर्दी बढ़ने लगी है। सोमवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।

    यह भी पढ़ें- Air Pollution: दिल्ली की तरह गैस का चैंबर बना रेवाड़ी, दमघोंटू हुई हवा; एक्यूआई 400 के पार