Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Politics: जजपा ने दिग्विजय चौटाला को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 08:29 PM (IST)

    जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने संगठन में फेरबदल करते हुए 36 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। दिग्विजय चौटाला को यूथ विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जबकि रणधीर चीका को प्रदेश प्रधान महासचिव का पद सौंपा गया है। महिला और बीसी सेल में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में हलका प्रभारियों और अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।

    Hero Image
    दिग्विजय चौटाला अब जेजेपी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष होंगे (फोटो- इंटरनेट)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने संगठन के निर्माण के तहत कई पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। जजपा के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श कर 36 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जजपा द्वारा दिग्विजय सिंह चौटाला को जजपा यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई हैं। प्रो. रणधीर चीका को दिग्विजय चौटाला के स्थान पर प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला प्रकोष्ठ में डॉ. किरण पूनिया को प्रदेश प्रभारी और रजनी दहिया मलिक को महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जजपा ने बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी के पद पर धर्मपाल प्रजापत रिटायर्ड एक्सईएन और राजेश सैनी को बीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं। पूर्व विधायक रमेश खटक को एससी सेल का प्रदेश प्रभारी और एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम को एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी गई हैं।

    जजपा किसान सेल में रोशन ढांडा प्रदेश प्रभारी और नरेश द्वारका प्रदेश अध्यक्ष होंगे। रविंद्र सांगवान को प्रदेश कार्यालय सचिव बनाया गया है। इनके अलावा जजपा ने हलका प्रभारी के पद पर लाडवा में संदीप लाडा, नांगल चौधरी में विनोद भील और फिरोजपुर झिरका में शमसुद्दीन को नियुक्त किया है।

    गुहला में हरपाल सिंह विर्क, कलायत में सेवा सिंह बालू, कैथल में संदीप गढ़ी, पूंडरी में विक्रम म्यौली, लाडवा में विनोद शर्मा, शाहाबाद में कुलदीप सैनी, थानेसर में योगेश शर्मा और पिहोवा में सरपंच गुरलाल वडैच को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

    अटेली में बेदू राता, महेंद्रगढ़ में दिनेश तंवर, नारनौल में सुरेंद्र पटीकरा, नांगल चौधरी में एडवोकेट प्रमोद ताखर, नूंह में आस मोहम्मद, फिरोजपुर झिरका में वसीम अहमद और पुन्हाना में डा. तैयब हुसैन को हलका अध्यक्ष बनाया गया है।

    हथीन में सुखराम डागर, होडल में हरदेव चौहान, पलवल में महेश डागर, महम में कृष्ण घणघस, गढ़ी सांपला किलोई में प्रवेश कंसाला, रोहतक में राजेश गुलिया और कलानौर में प्रवीन लांबा जेजेपी के हलका अध्यक्ष होंगे। इसके साथ जेजेपी ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में हलका प्रभारियों और हलका अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner