Haryana Politics: कांग्रेस ने कई जिलों में की महिला जिला अध्यक्ष की नियुक्ति, कृष्णा फोगाट को मिली सिरसा की कमान
हरियाणा कांग्रेस ने महिला संगठन को मजबूत करने के लिए कई जिलों में महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। अलका लांबा द्वारा जारी सूची के अनुसार कृष्णा फोगाट को सिरसा पूजा शर्मा को गुरुग्राम शहर सीमा को रेवाड़ी और सविता चौधरी को पलवल का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, पंचकूला। संगठन को मजबूत करने में लगी कांग्रेस ने हरियाणा के कई जिला में महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस (महिला विंग) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से जारी सूची में कृष्णा फोगाट को सिरसा के महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, पूजा शर्मा को गुरुग्राम (शहर शाखा) का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। सीमा को रेवाड़ी तथा पलवल की जिला अध्यक्ष सविता चौधरी होंगी। डॉ. पूनम दहिया सोनीपत (शहर) की जिम्मेदारी दी गई है। मनु अग्रवाल हिसार की जिला अध्यक्ष (शहर) होंगी।
जबकि मुनीर बेगम को पंचकूला ग्रामीण विंग और सुनीता मान को जिला अध्यक्ष ग्रामीण बनाया गया है। ममता अग्रवाल को हिसार के शहरी विंग का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
नियुक्ति की इसी कड़ी में सोनीपत जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीलम बालियान को मिली है। महासचिव राधा मलिक को मिली है। प्रियंका अग्रवाल फरीदाबाद महिला विंग की उपाध्यक्ष होंगी। राजदुलारी को महिला विंग रोहतक का महासचिव बनाया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।