स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा में चली तबादला एक्सप्रेस, 3 IPS समेत 5 अधिकारियों का ट्रांसफर; सुमीत कुमार बने भिवानी के नए SP
हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीन आईपीएस और दो एचपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। भिवानी के एसपी मनबीर सिंह का तबादला हो गया है और आईपीएस सुमीत कुमार को भिवानी का नया एसपी नियुक्त किया गया है। एचपीएस अमित दहिया को क्राइम ब्रांच झज्जर का डीसीपी बनाया गया है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तीन आईपीएस और दो एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
भिवानी के एसपी मनबीर सिंह का ट्रांसफर हो गया। आईपीएस सुमीत कुमार को भिवानी का नया एसपी बनाया गया है। एचपीएस अमित दहिया को डीसीपी बनाया गया है। उन्हें क्राइम ब्रांच झज्जर लगाया गया है।
सुरेंद्र सिंह भोरिया को मधुबन लगाया गया है। एचपीएस पंखुरी कुमारी को एसपी अंबाला लगाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।