हरियाणा के पुलिस महकमे में फेरबदल, दो IPS और 13 HPS अधिकारियों का ट्रांसफर; देखें नाम
हरियाणा सरकार ने हाल ही में दो आइपीएस और 13 एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया को एंटी करप्शन ब्यूरो का एसपी नियुक्त किया गया है। कमलदीप गोयल यमुनानगर के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। अंबाला के एएसपी मनप्रीत सिंह अब पंचकूला में डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक का पद संभालेंगे। अन्य एचपीएस अधिकारियों को भी नई नियुक्तियां मिली हैं।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार की रात को दो आइपीएस और 13 एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक पद से हटाए गए सुरेंद्र सिंह भौरिया को एंटी करप्शन ब्यूरो का एसपी लगाया गया है।
सुरेंद्र भौरिया के स्थान पर कमलदीप गोयल को मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। अंबाला के एएसपी मनप्रीत सिंह को पंचकूला का डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक नियुक्त किया गया है। इस पद पर सेवाएं दे रहे अमित सिंह दहिया एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी होंगे।
एचपीएस अधिकारियों में ये शामिल
एचपीएस अधिकारियों में मुकेश कुमार एसीपी गुरुग्राम, राकेश कुमार एसीपी पंचकूला, विष्णु प्रसाद एसीपी गुरुग्राम, संदीप सिंह डीएसपी एचएसईएनबी और कप्तान सिंह डीएसपी प्रथम बटालियन एचएपी अंबाला नियुक्त किए गए हैं।
एचपीएस नरेश कुमार डीएसपी एचपीए मधुबन, सुरेंद्र सिंह डीएसपी एचएसईएनबी, रजनीश कुमार डीएसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो, संदीप सिंह डीएसपी जींद, जितेंद्र सिंह डीएसपी तृतीय बटालियन एचएपी हिसार, कृष्ण कुमार डीएसपी जीआरपी हिसार और राजेश कुमार डीएसपी प्रथम बटालियन एचएपी अंबाला नियुक्त किए गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।