Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Oath Ceremony: नायब की टीम के मंत्रियों पर होमवर्क पूरा, कल सुबह 11 बजे शुरू होगा 'शपथ समारोह'

    Updated: Wed, 16 Oct 2024 06:21 PM (IST)

    Haryana Oath Ceremony हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ आज कौन-कौन से विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे इसका पता गुरुवार सुबह चलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी विधायकों से मुलाकात की और उन्हें भाजपा की नीतियों के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। मंत्रिमंडल का फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। शपथ समारोह करीब 11 बजे शुरू होगा।

    Hero Image
    पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और नायब सैनी (जागरण फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायक कौन-कौन होंगे, इसका बृहस्पतिवार सुबह को पता चलेगा। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा मैदान में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुनने के बाद किसी जरूरी काम से अमित शाह दिल्ली चले गए और देर रात को वापस भी आ गए। प्रधानमंत्री मोदी के साथ अमित शाह बृहस्पतिवार को नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

    12 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ

    मंत्रिमंडल का फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा। भाजपा हाईकमान ने मंत्रियों के लिए 14 विधायकों के नाम शार्टलिस्ट किए हैं। सभी विधायकों की प्रोफाइल पर चर्चा की जा चुकी है। जातीय समीकरणों के हिसाब से 10 विधायकों का मंत्री बनना तय है। कुल 12 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- 'किसी ने दुष्प्रचार किया इसलिए जताई दावेदारी', चुनाव से पहले CM बनने के बयान पर अब क्या बोले अनिल विज?

    अहीरवाल से दो मंत्री बनाए जाने प्रस्तावित हैं, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की पसंद और नापसंद का ख्याल रखा जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को इस बार केंद्रीय नेतृत्व काफी महत्व दे रहा है। इसलिए उनकी राय भी मंत्रियों के चयन में काफी अहम रहेगी, जबकि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का दिल्ली आवास सत्ता का बड़ा पावर सेंटर रहा है, जहां करीब दो दर्जन विधायक उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं।

    इन नामों पर चल रही चर्चा

    अभी तक जिन विधायकों के मंत्री बनने की चर्चा है, उनमें फरीदाबाद के विधायक एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल, बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, बादशाहपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री राव नरबीर और अंबाला छावनी के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल विज के नाम प्रमुख हैं।

    घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल सिंह ढांडा, अटेली की विधायक आरती राव, इसराना के विधायक कृष्ण पंवार, तोशाम की विधायक श्रुति चौधरी।

    हांसी के विधायक विनोद भ्याना, नरवाना के विधायक कृष्ण कुमार बेदी, गोहाना के विधायक डॉ. अरविंद शर्मा, बड़खल के विधायक धनेश अदलखा और रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा के नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं।

    इन विधायकों को भी मिल सकती है जगह 

    इन विधायकों के अलावा जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिढा, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना, तिगांव के विधायक राजेश नागर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, दादरी के विधायक सुनील सांगवान, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद और हिसार की निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल के नाम भी मंत्रियों की चर्चा सूची में शामिल बताए जाते हैं। इन्हीं विधायकों में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चयन किया जाना प्रस्तावित है।

    यह भी पढ़ें- 'राजतिलक' की हुई तैयारी, एक बार फिर नायब सैनी की बारी; शपथ समारोह से पहले क्या बोले निर्दलीय विधायक