Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: 5 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंचा 525 करोड़ का बोनस, CM नायब सैनी ने कांग्रेस से किए 10 तीखे सवाल

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 11:57 AM (IST)

    Haryana News हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धि को गिनाई। सीएम सैनी ने किसानों के खाते में बोनस की किस्त जारी की है। 5 लाख 20 हजार किसानों के खातों में 525 करोड़ की किस्त जारी की गई है। सीएम ने कहा एक से दो दिनों में किसानों के खातों में पहुंच जाएगा।

    Hero Image
    Haryana News: सीएम नायब सैनी ने किसानों के खाते में जारी किया बोनस।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार (आज) प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन हमें हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा। हरियाणा सरकार हमेशा उनके पदचिन्हों पर चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों जो बारिश कम हुई है, वर्षा के कारण जो हमारे किसानों के खर्चा बढ़ रहा था उस खर्चे को कम किया है। हमने पिछले दिनों फैसला लिया था कि 2 हजार रुपये प्रति एकड़ बोनस देंगे। मुख्यमंत्री ने किसानों के खातों में बोनस जारी किया है।

    5 लाख से अधिक किसानों के खाते में बोनस जारी

    सीएम सैनी ने कहा कि आज पहली किस्त जारी की है। 5 लाख 20 हजार किसानों के खातों में 525 करोड़ की किस्त जारी की गई है। सीएम ने कहा एक से दो दिनों में किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। जिस भी किसान का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर होगा, उनके खातों में 2 हजार प्रति एकड़ पहुंचाने का काम हमारी सरकार करेगी।

    14 जिलों में पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक

    आज 14 जिलों में पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक हैं, इसके अलावा बाकी शेष 8 जिले पंचकूला, कैथल, हिसर, झज्जर, यमुनानगर में भी पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक खोले जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने दूध विक्रेताओं के लिए घोषणा की। जिनकी पारिवारिक आय 3 लाख से कम है, उन्हें दयालु योजना के तहत कवर किया जाएगा। इसके तहत विकलांगता या दिव्यंग्यता की स्थिति में बीमित किया जाएगा।

    दूध उत्पादकों के लिए घोषणा

    सीएम ने कहा कि दूधिया हर हाल में लोगों तक दूध पहुंचाते हैं। दूध उत्पादकों के लिए हमने घोषणा की थी। 35 हजार दूध सहकारी समितियों से जुड़े दूध उत्पादक हैं। 15 करोड़ 59 लाख सब्सिडी के जो रुके थे वो डीबीटी के माध्यम से पहुंचाया गया।

    यह भी पढ़ें- ‘जिंदगी सिद्धि कर दिंदा सब कुझ पुथा ही रह गया, मेरी वारी तै लगदाई रब्बा सुत्ता ही रह गया, विनेश फोगाट ने की भावुक पोस्ट

    कांग्रेस से किए तीखे सवाल

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर बड़ा हमला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष से सवाल पूछे हैं। कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेने के लिए हमारी सरकार के प्रति ऊलूल-जलूल, भ्रामक व झूठे आरोप लगा रही है।

    हमनें 50 लाख 65 हजार 200 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की है। किसानों के लिए जो घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं उनसे पूछना चाहता हूं कांग्रेस के 10 साल के शासन काल में कितना बाजरा खरीदा गया।

    सरसों हमने एमएसपी पर खरीदी

    33 लाख 52 हजार मीट्रिक टन सरसों हमने एमएसपी पर खरीदी है। वो बताएं 10 साल उनकी सरकार में कितनी सरसों खरीदी। 96 हजार 232 मीट्रिक टन सूरजमुखी की एमएसपी पर खरीद की है। कांग्रेस ने सूरजमुखी की खरीद के नाम पर भी धोखा किया है।

    वो बताएं कितनी सूरजमुखी एमएसपी पर उन्होंने खरीदी। 2005 से 2014 तक किसान आलू, प्याज जैसी फसल किसान सड़क पर फेंकने के लिए मजबूर होता था। आज का समय है जब किसानों को पूरा भाव देने का काम हमारी सरकार कर रही है।

    बागवानी फसलों को भी हमने भावन्तर भरपाई योजना के तहत मूल्य निर्धारित किए हैं। 16 हजार से अधिक किसानो को 64 करोड़ की राशि भावन्तर भरपाई के तहत पहुचाई है।

    सीएम सैनी ने कांग्रेस से पूछे 10 सवाल

    • 1. मुआवजे के रूप में 2 रुपये का चेक देकर किसानों का अपमान क्यों किया?
    • 2. कांग्रेस सरकार में कितनी फसलें MSP पर खरीदी जाती थी?
    • 3. मासूम किसानों की जमीनों पर जबरन कब्जा करके उन पर अत्याचार क्यों किया?
    • 4. किसानों के हित में एक भी योजना की शुरुआत क्यों नहीं की?
    • 5. बागवानी फसलों को संरक्षित करने के लिए कौन सी नीति बनाई थी?
    • 6. फसलों की सिंचाई के लिए किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए क्या किया?
    • 7. जब हरियाणा में किसानों की हालत खराब थी तो उन्होंने कोई ठोस कदम क्यों नही उठाए?
    • 8. भूपेंद्र हुड्डा बताए कि उन्होंने अपने शासनकाल में कितनी सूरजमुखी की फसल MSP पर खरीदी थी?
    • 9. 2005 से 2014 तक भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में बाजरे की कितनी खरीद MSP पर की थी?
    • 10. 2005 से 2014 तक कांग्रेस ने हरियाणा में कितनी सरसों MSP पर खरीदी थी?

    यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव का आज होगा एलान, CM सैनी बोले- समय पर ही होंगे इलेक्शन

    comedy show banner
    comedy show banner