Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा की IPS आस्था मोदी अब CBI में पुलिस अधीक्षक नियुक्त, कैथल में SP के रूप में दे चुकी हैं सेवाएं

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 11:08 AM (IST)

    हरियाणा की महिला आईपीएस अधिकारी आस्था मोदी अब सीबीआई में सेवाएं देंगी। 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी आस्था मोदी को प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने पांच वर्षों की प्रारंभिक अवधि के लिए उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया है। आस्था मोदी पहले भी कैथल की एसपी रह चुकी हैं।

    Hero Image
    हरियाणा की महिला आईपीएस अधिकारी आस्था मोदी

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा की महिला आईपीएस अधिकारी आस्था मोदी अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में सेवाएं देंगी। वर्ष 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी आस्था मोदी एनआईए के पूर्व महानिदेशक और सीबीआइ के अतिरिक्त निदेशक वाईसी मोदी की बेटी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आस्था मोदी को प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आस्था मोदी पांच वर्षों की प्रारंभिक अवधि या अगले आदेश तक इस पद पर नियुक्त रहेंगी।

    वह हरियाणा में कई जिलों में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। करीब पांच माह पहले उन्हे कैथल में एसपी की जिम्मेदारी दी गई थी। आस्था मोदी पूर्व में भी 16 नवंबर 2017 से 20 नवंबर 2018 तक बतौर कैथल एसपी सेवाएं दे चुकी हैं।

    एसपी फतेहाबाद से कैथल एसपी के तौर पर ज्वाइन करने के बाद आस्था मोदी ने जिले में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और नशे की रोकथाम को प्राथमिकता देने की बात कही थी। आइपीएस आस्था मोदी का मायका जींद में है। वह अंबाला में भी एसपी, पंचकूला में एएसपी, फरीदाबाद में एसीपी और डीसीपी रह चुकी हैं।