Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा इनेलो युवा प्रकोष्ठ का विस्तार, सभी जिलों में अध्यक्ष नियुक्त; इस मुद्दे पर पूरे प्रदेश में चलाएगा अभियान

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 05:15 PM (IST)

    इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने हरियाणा के सभी 22 जिलों में युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। युवा इनेलो अब बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगा। राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने बताया कि यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

    Hero Image
    युवा इनेलो ने सभी जिलों में नियुक्त किए अध्यक्ष। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के युवा प्रकोष्ठ में सभी 22 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। अब पूरे प्रदेश में संगठन से युवाओं को जोड़ते हुए बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी से विचार विमर्श के बाद सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

    विकास मलिक को सोनीपत, गौरव को अंबाला, गुरजिंदर संधू यमुनानगर, परदमन चहल कुरुक्षेत्र, मनिंदर पूनियाकरनाल, अमन मांडी पानीपत और जिला पार्षद देवेंद्र पुजारी को कैथल का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

    राजेश बूरा जींद, संदीप घनघस भिवानी, सूरज कालीरमन हिसार, नरेन कुमार फतेहाबाद, भगवान कोटली सिरसा, बल्लू खेड़ीसाध रोहतक, बाबी डागर फरीदाबाद और सत्ते पहलवान पलवल के जिलाध्यक्ष होंगे।

    अमरजीत कादयान को झज्जर, बबलू श्योरान को दादरी, दीपक यादव महेंद्रगढ़, नीरज डहीनवाल रेवाड़ी, गौरव भाटी गुरुग्राम, राजू मौली को पंचकूला और रियाज आलम को नूंह/मेवात का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।