Haryana News: सतलोक आश्रम के विवादित प्रमुख रामपाल को HC से राहत, 2014 के मौत मामले में उम्रकैद की सजा पर रोक
सतलोक आश्रम बरवाला के रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से एक और राहत मिली है। 2014 में आश्रम में हुई मौतों के मामले में रामपाल को मिली उम्रकैद की सजा पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। रामपाल पिछले 10 साल से जेल में है। देशद्रोह के मामले में ट्रायल अभी भी लंबित है इसलिए उसे अभी जेल से बाहर आने के लिए इंतजार करना होगा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। सतलोक आश्रम बरवाला (हिसार) के विवादित प्रमुख रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से एक और राहत मिली है।
वर्ष 2014 में आश्रम में दिल्ली के बदरपुर की महिला सरिता और पंजाब के संगरूर की मलकीत कौर, राजबाला, संतोष और डेढ़ साल के आदर्श की मौत के मामले में मिली उम्रकैद की सजा पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है।
रामपाल पिछले 10 साल से अधिक समय से जेल में बंद हैं। हाई कोर्ट में देशद्रोह के मामले में उसके खिलाफ दर्ज केस का ट्रायल अभी भी लंबित है। इसलिए रामपाल को अभी जेल से बाहर आने के लिए इंतजार करना होगा।
पिछले सप्ताह भी हाई कोर्ट ने आश्रम में मिली एक महिला की लाश के मामले में रामपाल को मिली उम्र कैद की सजा पर रोक लगाई थी। हालांकि इस बाबत हाई कोर्ट के आदेश की विस्तृत कापी अभी तक जारी नहीं हुई है। अब तक हत्या के दो अलग अलग मामलों में हाई कोर्ट रामपाल की सजा निलंबित कर चुका है। इन दोनों ही मामलों में ट्रायल कोर्ट ने उसे दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा दी थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।