विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कोई भी कफ सिरप पूरी तरह सुरक्षित', हरियाणा मंत्री आरती राव ने दिया आश्वासन

Published: Tue, 07 Oct 2025 02:27 PM (IST)

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पंचकूला में कहा कि राज्य में बिक रहे कफ सिरप सुरक्षित हैं ...और पढ़ें

'कोई भी कफ सिरप पूरी तरह सुरक्षित', हरियाणा मंत्री आरती राव ने दिया आश्वासन (जागरण फोटो)
'कोई भी कफ सिरप पूरी तरह सुरक्षित', हरियाणा मंत्री आरती राव ने दिया आश्वासन (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सोमवार को पंचकूला में कहा कि राज्य में बिक रहे कफ सिरप पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्वास्थ्य विभाग उनकी गहन जांच करवा रहा है।

मंत्री आरती सिंह राव जिला स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी तक किसी भी कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकोल की मिलावट नहीं पाई गई है।

उन्होंने कहा, “अभी तक सभी कफ सिरप सेफ हैं। अगर भविष्य में किसी दवा में गड़बड़ी पाई जाती है तो तुरंत उस पर बैन लगाया जाएगा।”

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कोल्डरिफ कफ सिरप के उपयोग से 17 बच्चों की मौत के बाद पंजाब सरकार ने इस दवा की बिक्री और उपयोग पर रोक लगा दी है। इसके बाद हरियाणा सरकार ने भी सतर्कता बरतते हुए राज्य में बिक रहे कफ सिरप की जांच के आदेश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार जनता के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सजग है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही जांच में कोई खामी सामने आएगी, संबंधित कंपनी और दवा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।