Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Players Honor: राष्ट्रमंडल खेल विजेताओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार , गुरुग्राम में होगा समारोह

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2022 08:42 AM (IST)

    Haryana Players Honor हरियाणा सरकार राष्‍ट्रमंडल खेलाें के राज्‍य के विजेता खिलाड़‍ियों को सम्‍मानित करेगी। यह सम्‍मान ओलिंपिक और पैरा-ओलिंपिक खिलाड़‍ियों की तर्ज पर होगा। राज्‍य सरकार द्वारा सम्‍मान समारोह का आयोजन गुरुग्राम में 16 अगस्‍त को किया जाएगा।

    Hero Image
    हरियाणा सरकार राष्‍ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले राज्‍य के खिलाड़‍ियों को सम्‍मानित करेगी। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Players Honor : हरियाणा की भाजपा - जजपा सरकार राष्‍ट्रमंडल खेल 2022 ( Commonwealth Games 2022 ) में पदक जीतने वाले राज्‍य के खिलाड़‍ियों को पुरस्‍कृत करेगी। राज्‍य सरकार राष्‍ट्रमंडल खेलाें की विभिन्‍न स्‍पर्धाओं में चौथे स्‍‍थान पर रहने वाले हरियाणा के खिलाड़‍ियों को भी नकद पुरस्‍कार देगी। इस बार राष्‍ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़‍ियों ने 20 पदक जीते और इनमें नौ स्‍वर्ण पदक (Gold Medal) हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओलिंपिक-पैरालिंपिक खिलाड़ियों की तर्ज पर मिलेगा पुरस्‍कार, 43 खिलाड़ियों के दल ने जीते 20 पदक

    ओलिंपक और पैरालिंपिक पदक विजेताओं की तर्ज पर प्रदेश सरकार राष्ट्रमंडल खेलाें के विजेताओं को सम्मानित करेगी। इसके लिए 16 अगस्त को गुरुग्राम में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 1.50 करोड़, रजत पदक विजेता को 75 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख रुपये के चेक दिए जाएंगे। चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 1.50 करोड़ रुपये, रजत विजेता को 75 लाख रुपये मिलेंगे

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को विधानसभा में यह घोषणा की। बर्मिघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश के 43 खिलाड़ियों के दल ने 20 मेडल जीते हैं। देश को मिले 22 स्वर्ण समेत कुल 61 पदकों में से एक तिहाई पदक हरियाणा की खिलाड़ियों ने देश की झोली में डाले हैं। इनमें नौ स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और सात कांंस्य पदक शामिल हैं।

    कांस्य विजेता को मिलेंगे 50 लाख, चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख

    राष्‍ट्रमंडल खेल 2022 में पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पुनिया, विनेश फोगाट, रवि दहिया, पैरा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी सुधीर, बाक्सर अमित पंघाल, नवीन कुमार और नीतू घनघस ने गोल्ड मेडल जीते। सिल्वर मेडल के रूप में अंशु मलिक और सागर अहलावत सहित दो व्यक्तिगत और दो टीम गेम मेडल हमारे खिलाड़ियों ने देश को दिलाए। महिला हाकी टीम में 18 में से आठ खिलाड़ी हरियाणा की शामिल थीं।

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें