विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा सरकार की अब 92 हजार छोटे उद्योगों पर नजर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 25 May 2017 12:05 PM (GMT+05:30)

हरियाणा सरकार ने राज्‍य के 92 हजार लघु उद्योगों काे प्रोत्‍साहन देने का फैसला किया है। इसके लिए पंचकूला में 30 मई को सम्‍मेलन का आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा सरकार की अब 92 हजार छोटे उद्योगों पर नजर
हरियाणा सरकार की अब 92 हजार छोटे उद्योगों पर नजर

जेएनएन, चंडीगढ़। हरियाणा में औद्योगिक निवेश लाने में जुटी मनोहर सरकार अब छोटे उद्योगों को राहत देने की तैयारी में है। मनाेहर सरकार ने प्रदेश की 92 हजार से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय किया है।

सीएम और उद्योग मंत्री के विदेश से लौटते ही पंचकूला में राज्य स्तरीय सम्मेलन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उद्योग मंत्री विपुल गोयल के विदेश दौरे से लौटते ही 30 मई को यह सम्मेलन पंचकूला में होगा। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र इस सम्मेलन में शिरकत करेंगे। हांगकांग की यात्रा पर गए उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ट्वीट के जरिए केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के सम्मेलन में शिरकत करने की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: साली को शादी से पहले मंगेतर से मिलने से रोका तो पत्‍नी व ससुराल वालों ने मार डाला 

हरियाणा की गोल्डन जुबली पर साल भर चलने वाले आयोजनों की कड़ी में राज्य सरकार ने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम) श्रेणी के उद्योगों को बढ़ावा देने की कार्ययोजना तैयार की है। उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैैं कि वे हर जिले के प्रतिनिधियों की भागीदारी इस सम्मेलन में सुनिश्चित करें। इस सम्मेलन में केंद्र सरकार की योजनाओं, नई तकनीक, वित्तीय योजना प्रबंधन, बैैंकों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं तथा उत्पादों के आनलाइन एक्सपोर्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: विवादों में डेरा प्रमुख की फिल्म 'जट्टू इंजीनियर', एसजीपीसी ने जताया विरोध

छोटे उद्यमियों के लिए कारगर होगा सम्मेलन : गोयल

'' मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में होने वाले इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने आने की मंजूरी प्रदान कर दी है। हमारी सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम श्रेणी के उद्योगों को प्रोत्साहन देने को लेकर गंभीर है। तमाम पहलुओं पर बातचीत के बाद केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाले लाभों को सार्वजनिक किया जाएगा। हर जिले के उद्यमियों के लिए यह सम्मेलन कारगर होगा।

                                                                                              -विपुल गोयल, उद्योग मंत्री, हरियाणा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।