Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana: कम आय वालों को अयोध्याजी लेकर जा रही सरकार, नौ फरवरी को मंत्री भी करेंगे रामलला के दर्शन

    Updated: Thu, 25 Jan 2024 07:35 PM (IST)

    हरियाणा सरकार (Haryana Government) प्रदेश के गरीब लोगों को अयोध्याजी में भगवान श्रीरामलला के दर्शन के लिए तो लेकर जाएगी ही साथ ही सरकार के मंत्री भी नौ फरवरी को भगवान श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्याजी जा सकते हैं। हरियाणा सरकार ने पहले फेज में आठ हजार लोगों को दर्शन के लिए लेकर जाने का निर्णय लिया है।

    Hero Image
    कम आय वालों को अयोध्याजी लेकर जा रही सरकार, File Photo

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार राज्य के गरीब लोगों को अपने स्वयं के खर्च पर अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के दर्शनों के लिए तो लेकर जाएगी ही, साथ ही सरकार के मंत्री भी नौ फरवरी को भगवान श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्याजी जा सकते हैं। पहले चरण में करीब साढ़े आठ हजार लोगों को अयोध्याजी ले जाने की तैयारी है, जिसका शेड्यूल मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से तैयार किया जा रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    30 जनवरी से लोगों को अयोध्याजी लेकर जाने की तैयारी

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनकी कैबिनेट के मंत्री नौ फरवरी को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से अयोध्याजी के लिए रवाना हो सकते हैं। इस दौरान 30 जनवरी से ही राज्य के राम भक्तों को अयोध्याजी लेकर जाने की तैयारी है। भाजपा शासित राज्यों के मंत्रिमंडल को रामलला के दर्शन करवाने की योजना के तहत हरियाणा सरकार के मंत्रियों का नंबर नौ फरवरी को आ सकता है। सबसे पहले 31 जनवरी को त्रिपुरा कैबिनेट के अयोध्या जाने की संभावना है। 

    1 और 2 को इन राज्यों के मंत्री करेंगे दर्शन

    पहली फरवरी को उत्तर प्रदेश और दो फरवरी को उत्तराखंड कैबिनेट के मंत्री भगवान रामलला के दर्शन कर सकते हैं। पांच फरवरी को महाराष्ट्र, छह को अरुणाचल प्रदेश तथा नौ फरवरी को हरियाणा कैबिनेट के अयोध्या जाने की संभावना है। 

    VVIP लोगों ने अभी अयोध्या नहीं जाने का किया आह्वान 

    मुख्यमंत्री कार्यालय को मिली जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी को राजस्थान और 15 फरवरी को गोवा कैबिनेट के मंत्री अयोध्याजी जा सकते हैं। 22 फरवरी को असम तथा 24 फरवरी को गुजरात कैबिनेट का स्लॉट अयोध्याजी जाने के लिए तय हुआ है। मध्य प्रदेश कैबिनेट का नंबर चार मार्च को आने की संभावना है। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से वीवीआइपी लोगों को अभी अयोध्या नहीं जाने का आह्वान किया गया है। 

    VVIP के दौरान देना होता है प्रोटोकॉल  

    ऐसा ही आह्वान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया गया है, क्योंकि वहां से खबरें आ रही हैं कि अयोध्याजी में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ पहुंच चुकी है। वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान चूंकि उन्हें प्रोटोकॉल देना पड़ता है, इसलिए वीवीआइपी से अभी अयोध्याजी जाने के लिए इंतजार करने को कहा गया है।

    2 हजार लोगों को अयोध्याजी लेकर जाने का लिया निर्णय

    मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार हरियाणा मंत्रिमंडल का अगर अयोध्याजी जाना तय होता है तो आठ फरवरी की रात को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से कैबिनेट रवाना होगी। नौ फरवरी को कैबिनेट अयोध्या में रामलला के दर्शन कर वापस लौटेगी। इसी दिन हरियाणा के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से करीब दो हजार लोगों को अयोध्या लेकर जाने का निर्णय सरकार कर चुकी है। 

    इस तरह अयोध्याजी जाएगा साढ़े आठ हजार लोगों का स्लॉट 

    हरियाणा से पहले चरण में करीब साढ़े आठ हजार श्रद्धालुओं को लेकर जाने की योजना पर सीएमओ में काम चल रहा है। बसों के जरिये भी इन श्रद्धालुओं को पहले चरण में अयोध्या लेकर जाने की योजना है। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव वी उमाशंकर की देखरेख में किया जा रहा है। 30 जनवरी को राम मंदिर दर्शन अभियान के तहत 2500 लोगों को अलग-अलग जिलों से अयोध्या लेकर जाया जाएगा। 16 फरवरी को तीन हजार लोगों को बसों से लेकर जाया जाएगा। 22 फरवरी को 1500 तथा पहली मार्च को भी 1500 श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जाने का निर्णय हरियाणा सरकार ने लिया है।