Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नशे के खिलाफ अनोखा अभियान छेडेंगे नेता, 26 को CM सैनी समेत साइकिल पर सवार होकर सदगन पहुंचेंगे विधायक

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 09:00 PM (IST)

    हरियाणा में नशे के खिलाफ अब माननीय खुद मोर्चा संभालेंगे। मुख्यमंत्री मंत्री और विधायक साइकिल से सदन पहुंचकर एकजुटता दिखाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से अपने क्षेत्रों में अभियान चलाने का आह्वान किया है। सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है जिसके चलते कई गिरफ्तारियां हुई हैं और संपत्तियां जब्त की गई हैं।

    Hero Image
    नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए 26 को साइकिल पर विधानसभा पहुंचेंगे माननीय (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। प्रदेश में बढ़े रहे नशे को खत्म करने के लिए अब माननीय कमान संभालेंगे। नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और विधायक न केवल एकजुटता दिखाएंगे, बल्कि नशे के विरोध में साइकिल पर सवार होकर सदन पहुंचेंगे।

    नशे के खिलाफ अभियान को तेजी देते हुए और युवाओं को जागरूक करने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि माननीयों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कमान संभालनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आह्वान किया कि 26 अगस्त को सभी विधायक साइकिल या फिर ई-रिक्शा में सवार होकर सदन में पहुंचें। इस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई है।

    पहले भी साइक्लोथॉन निकाल चुकी है नायब सरकार

    नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए नायब सरकार द्वारा साइक्लोथॉन निकाली जा चुकी है। इसके साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए जनवरी से जुलाई तक 2161 एफआइआर दर्ज की गई हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 2022 था।

    इस दौरान 3629 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो वर्ष 2024 की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। मजबूत अंतरराज्यीय समन्वय के चलते 293 अंतरराज्यीय गिरफ्तारियां कमर्शियल क्वांटिटी मामलों में दर्ज हुईं, जिससे तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार हुआ।

    नशा अपराधियों की वित्तीय कमर तोड़ने के लिए जायदाद कुर्की की राशि वर्ष 2024 में 23.41 लाख रुपये से बढ़कर 2025 में 1.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

    इसके साथ ही निवारक पुलिसिंग भी प्रभावी रही और निवारक नजरबंदी के मामले 8 से बढ़कर 42 हो गए।

    हरियाणा में लाई जा रही नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला को ध्वस्त करने के लिए पड़ोसी जिलों के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी की जा रही है।

    बाक्स

    विनेश फौगाट और कपूर वाल्मीकि सत्र में नहीं पहुंचे

    हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में बवानी खेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि और जुलाना से विधायक विनेश फौगाट नहीं पहुंची।

    हालांकि दोनों विधायकों द्वारा ई-मेल के माध्यम से विस अध्यक्ष को इसकी पूर्व सूचना दी गई थी। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी विनेश फौगाट द्वारा सूचना भेजी गई कि वह अपने बेटे के अस्वस्थ होने के कारणों से सदन में नहीं पहुंच पाएंगी।