Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Election 2024: शादी की रस्मों से पहले निभाया फर्ज, शेरवानी पहन दूल्हे ने किया मतदान, बताया किसे दिया वोट, VIDEO

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 04:28 PM (IST)

    Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक दूल्हे ने शादी की रस्मों से पहले मतदान का फर्ज निभाया। दूल्हे ने कमल के फूल पर वोट दिया और कहा कि वह नायब सैनी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। दूल्हे के इस कदम की हर कोई सराहना कर रहा है। हरियाणा चुनाव का रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

    Hero Image
    Haryana Election 2024: शादी की रस्मों से पहले निभाया फर्ज, दूल्हे ने किया मतदान।

    डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव का मतदान जारी है। सभी 90 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदाता अपना फर्ज निभाते हुए मतदान कर रहे हैं। इस बीच एक अनोखी घटना सामने आई है। मतदाता के इस फर्ज का हर कोई तारीफ कर रहा है। शादी की रस्मों से पहले दूल्हा ने मतदान का फर्ज निभाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के एक गावं के शख्स ने दूल्हा बनकर वोट करने आए थे। उसकी आज ही शादी है। शादी से पहले वह वोट करने आया था। उसने बातचीत में बताया कि आज मेरी शादी है, लेकिन रस्मों से पहले हमने मतदान का फर्ज निभाया।

    इस पार्टी को दिया वोट

    बताया कि उसने कमल के फूल पर वोट दिया है। वह नायब सैनी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। कहा कि नायब सैनी ने हरियाणा के लिए बहुत काम किया है। हम फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। बता दें कि हरियाणा चुनाव का रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। 

    इससे पहले पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए दूल्हा नामांकन कराने आया था। दूल्हे की कल यानी शुक्रवार को शादी थी, इससे पहले वह नामांकन पत्र जमा करने आया था। बरात लेकर दूल्हा बीडीपीओ ऑफिस पहुंचा था। इसके बाद दूल्हे गांव में चर्चा का विषय बन गया था।  

    यह भी पढ़ें- जब सिंगर बन गए अनिल विज, मोहम्मद रफी के गाने की तर्ज पर गाया ये गाना; देखें VIDEO