Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Election 2024: इनेलो ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, कलायत से चुनाव लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा

    Updated: Sun, 01 Sep 2024 05:59 PM (IST)

    Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने आज (रविवार) दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने सात उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा कलायत से चुनाव लड़ेंगे। रामपाल माजरा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर अपनी मंजूरी दी है।

    Hero Image
    Haryana Election 2024: इनेलो ने जारी की 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची।

    जागरण संवाददाता, कैथल। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से विचार विमर्श के बाद इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने रविवार को सात विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कलायत विधानसभा हलका से स्वयं प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा मैदान में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा जिले के रानिया विधानसभा चुनाव से अभय चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन सिंह चौटाला को टिकट दिया गया है। पिता-पुत्र इस बार एक साथ विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस सीट पर अगर रणजीत सिंह चौटाला चुनाव लड़ते हैं तो दादा पोता आमने-सामने होंगे।

    नफे सिंह राठी की पत्नी शीला राठी को टिकट

    लाडवा विधानसभा हलका से पूर्व मंत्री शेर सिंह बड़शामी पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताया है। पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी पुत्रवधू सपना बड़शामी यहां से चुनाव लड़ी थीं। नारनौंद विधानसभा हलका से पार्टी के पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ताउमेद सिंह लोहान को प्रत्याशी बनाया है। बहादुरगढ़ विधानसभा हलका से पूर्व विधायक और पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय नफे सिंह राठी की धर्मपत्नी शीला राठी को टिकट दिया है।

    अब तक कुल 14 उम्मीदवारों की घोषणा

    पिछले दिनों सामाजिक तौर पर भी महापंचायत में उन्हें उम्मीदवार चुना गया था। हथीन विधानसभा हलका से तैयब हुसैन भीमसीका और कालांवाली (आरक्षित) विधानसभा हलका से मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस दूसरी सूची के सात उम्मीदवारों समेत इनेलो के 10 और बसपा के चार उम्मीदवारों को मिलाकर अब तक कुल 14 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

    53 विधानसभा सीटों पर इनेलो

    बता दें कि प्रदेश में 53 विधानसभा सीटों पर इनेलो और 37 पर बसपा चुनाव लड़ेगी। बसपा ने जगाधरी से दर्शन लाल खेड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। असंध हलके से नरेंद्र सिंह राणा के बेटे गोपाल सिंह राणा को प्रत्याशी बनाया गया है। नरेंद्र राणा ने 2019 में असंध से बसपा टिकट पर ही चुनाव लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे थे।

    नारायणगढ़ से हरबिलास सिंह और अटेली हलके में बसपा के टिकट पर ठाकुर अत्तर लाल चुनाव लड़ेंगे।बाक्सइनेलो के पहले घोषित तीन उम्मीदवार इससे पहले दिलबाग सिंह को यमुनानगर, सुरेंद्र कौशिक को महेंद्रगढ़ और ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला की घोषणा हो चुकी है ।

    उम्मीदवार विधानसभा सीट

    • रामपाल माजरा- कलायत
    • शेर सिंह बर्शमी- लाडवा
    • अर्जुन सिंह चौटाला- रानिया
    • उमेद लोहान- नारनौद
    • शीला राठी- बहादुरगढ़
    • तैयब हुसैन भिमसिका- हाथिन
    • मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन- कलांवाली

    यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: '51 दिन काम करने को मिला, 126 फैसले लिए', CM नायब ने कांग्रेस के वादों का किया पोस्टमार्टम