Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Games: राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा का दबदबा, नौ स्वर्ण सहित 16 पदकों के साथ शीर्ष पर

    National Games हरियाणा का राष्‍ट्रीय खेलों में दबदबा बना हुआ है और राज्‍य के खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं। हरियाणा राष्‍ट्रीय खेलों में पहले स्‍थान पर है। राज्‍य के खिलाड़ियोंंने अब तक नौ स्‍वर्ण पदक सहित 16 पदक जीते हैं।

    By Sunil Kumar JhaEdited By: Updated: Sun, 02 Oct 2022 10:26 AM (IST)
    Hero Image
    National Games: हरियाणा के खिलाड़ी जलवा दिखा रहे हैंं। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana In National Games: हरियाणा का राष्‍ट्रीय खेलों में दबदबा बरकरार है। ओलिंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदको में आधे  से ज्यादा पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ी अब 36वें राष्ट्रीय खेलों में भी धमाल मचा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्‍य के खिलाड़ी 36वेंं राष्‍ट्रीय खेलाें में दिखा रहे हैं जलवा   

    गुजरात के अहमदाबाद में चल रहे इन खेलों में हरियाणा अब तक नौ स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। प्रदेश के खाते में तीन रजत तथा चार कांस्य पदक हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्दा प्रदर्शन जारी रखने की कामना की है।

    कुश्ती में जीते सर्वाधिक पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक

    हरियाणा के सबसे पसंदीदा खेल कुश्ती में कोई अन्य राज्य यहां के खिलाड़ियों के सामने टिक नहीं पाया। खिलाड़ियों ने अपने दांव-पेंच से प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देकर राज्य के खाते में पदकों की बौछार कर दी। हरियाणा ने कुश्ती में पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।

    87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में सुनील ने पंजाब के हरप्रीत सिंह तथा 67 किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में आशू ने पंजाब के करनजीत सिंह को हराकर स्वर्ण पदक जीते हैं। इसी प्रकार 97 किलोग्राम फ्री-स्टाइल श्रेणी में दीपक ने पंजाब के साहिल को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी श्रेणी में हरियाणा के प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीता।

    यह भी पढ़ें: Swachh Sarvekshan 2022: छोटे राज्यों के स्वच्छता सर्वेक्षण में हरियाणा शीर्ष पर, टाप 100 में तीन शहर

    57 किलोग्राम फ्री-स्टाइल श्रेणी में अंतिम मुकाबला हरियाणा के ही खिलाड़ियों के मध्य हुआ, जिसमें अमन ने स्वर्ण पदक जीता तो वहीं उदित को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 62 किलोग्राम फ्री-स्टाइल लड़कियों की कुश्ती में हरियाणा की मनीषा ने प्रदेश की ही शैफाली को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 76 किलोग्राम फ्री-स्टाइल कुश्ती में हरियाणा की रितीका ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

    रग्बी में महाराष्ट्र को हराकर जीता स्वर्ण

    रग्बी में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाते हुए महाराष्ट्र की टीम को 19-7 के भारी अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। नेट बाल टीम इवेंट में हरियाणा के लड़कों और लड़कियों दोनों ही टीमों ने स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का मान बढ़ाया। इसके अलावा 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में अनीश ने स्वर्ण पदक, लड़कों के टेबल टेनिस सिंगल श्रेणी में सौम्यजीत घोष ने रजत पदक, शाटपुट में मनप्रीत कौर ने कांस्य पदक तथा हैमर थ्रो में रेनू चिकारा ने कांस्य पदक जीते हैं।