Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में बागवानों को टिप्स देंगे कृषि मंत्री-विधायक और अधिकारी, नीदरलैंड और फ्रांस से जानकारी लेकर लौटे नेता

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 02:25 PM (IST)

    हरियाणा के कृषि मंत्री के नेतृत्व में विधायकों के एक दल ने नीदरलैंड और फ्रांस का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य कृषि तकनीकों और बागवानी को समझना था। प्रतिनिधिमंडल ने डच आलू विशेषज्ञों से मुलाकात की और डच क्लॉक ऑक्शन सिस्टम का अवलोकन किया। उन्होंने जल पुनर्चक्रण प्रणालियों और ऊर्जा-कुशल ग्रीनहाउस का भी निरीक्षण किया।

    Hero Image
    नीदरलैंड और फ्रांस से बागवानी के टिप्स लेकर लौटे कृषि मंत्री, विधायक और अधिकारी (हरियाणा कृषि मंत्री)

    राज्य ब्यूरो, पंचकूला। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने तीन से पांच सितंबर तक नीदरलैंड और फ्रांस का शैक्षणिक दौरा किया।

    इस यात्रा का उद्देश्य उन्नत कृषि पद्धतियों का अध्ययन करना, नवीनतम कृषि एवं बागवानी तकनीकों को समझना और अंतरराष्ट्रीय बाजार की प्रवृत्तियों को जानना था, ताकि हरियाणा के बागवानी क्षेत्र को और अधिक आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके।

    दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नीदरलैंड के लेलिस्टैड शहर में आयोजित एक्सपो में डच आलू विशेषज्ञों से मुलाकात की और सटीक खेती तकनीकों, मशीनों, रोग प्रतिरोधी आलू की किस्मों और निर्यात-उन्मुख रणनीतियों पर गहन चर्चा की।

    इसके साथ ही डच क्लॉक आक्शन सिस्टम का भी अवलोकन किया, जिसमें कीमतें तेजी से घटती हैं और खरीदार उसी क्षण उत्पाद की खरीद कर लेते हैं। यह प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और प्रभावी व्यापार सुनिश्चित करती है।

    रायल फ्लोरा हॉलैंड के दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने टिकाऊ कृषि पद्धतियों में विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने जल पुनर्चक्रण प्रणालियों और ऊर्जा-कुशल ग्रीनहाउस का निरीक्षण किया, जहां हर साल लगभग 12 अरब फूलों का उत्पादन होता है। प्रतिनिधिमंडल ने फूलों की ताजगी को बनाए रखने वाली कोल्ड स्टोरेज इकाइयों का भी दौरा किया, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिए आवश्यक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें