Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आपदा में हरियाणा कर रहा मदद तो मान सरकार कर रही राजनीति', कांग्रेस MLA अशोक अरोड़ा ने क्यों लगाया आरोप?

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 10:28 PM (IST)

    कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान पर हरियाणा द्वारा मदद की बात कही। उन्होंने हरियाणा सरकार से फसल नुकसान पर 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। अरोड़ा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बाढ़ के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और हरियाणा सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए।

    Hero Image
    कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने मान सरकार पर राजनीति करने के आरोप लगाए (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। थानेसर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है।

    हरियाणा के लोग हर तरह से पंजाब की मदद कर रहे हैं। वहां राहत सामग्री भिजवाई जा रही है और पंजाब के साथ लगते हरियाणा के गांवों व जिलों में रहने का भी प्रबंध किया जा रहा है। मगर पंजाब की मान सरकार राजनीति कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में यमुना, घग्गर, मारकंडा और टांगरी नदी में जलस्तर बढ़ने से फसलों के साथ जान-माल का नुकसान हुआ है।

    सरकार को फसलों की स्पेशल गिरदावरी करा 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए और जान-माल के नुकसान की भरपाई के लिए भी लोगों को विशेष आर्थिक सहायता दी जाए।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस आपदा में भी राजनीति कर रहे हैं, जो हरियाणा पर पानी न लेने के आरोप लगा रहे हैं।

    जब हरियाणा में पानी की कमी हुई थी, तब हमने अपने अधिकार का पानी ही मांगा था, लेकिन पंजाब सरकार चाहती है कि हरियाणा में बाढ़ का पानी भेजा जाए और लोगों को बाढ़ में डुबो दिया जाए।

    उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने मानसून से पहले कहीं बैठकें जरूर की लेकिन उस हिसाब से तैयारी नहीं की। अगर तैयारी की होती तो फसलों का इतना नुकसान न होता।

    comedy show banner
    comedy show banner