विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा के सीएम नायब सैनी को मिले नए OSD, राज नेहरू और भारत भूषण संभालेंगे जिम्मेदारी

Published: Fri, 06 Dec 2024 03:22 PM (GMT+05:30)

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज नेहरू को अपना विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है इसके साथ ही भारत भूषण को भी ओएसडी बनाया गया है। यह नियुक्ति अस्थायी और पृथक पद पर है और राज नेहरू तब तक इस पद पर रहेंगे जब तक मुख्यमंत्री चाहेंगे। नियुक्ति के नियम और शर्तें बाद में जारी की जाएंगी।

हरियाणा के सीएम नायब सैनी को मिला नया OSD, अभिमन्यु नहीं अब राज नेहरू संभालेंगे जिम्मेदारी
हरियाणा के सीएम नायब सैनी को मिला नया OSD, अभिमन्यु नहीं अब राज नेहरू संभालेंगे जिम्मेदारी

HighLights

  1. भारत भूषण भारती और राज नेहरू होंगे मुख्यमंत्री के नये ओएसडी
  2. पूर्व सीएम मनोहर लाल और सीएम नायब सैनी के राजनीतिक सलाहकार रह चुके भारती
  3. श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल के कुलपति का दायित्व संभाल रहे थे राज नेहरू

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों की नियुक्तियों के बाद अब राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम के ओएसडी पद पर शुक्रवार को दो बड़ी नियुक्तियां हुई हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती को ओएसडी नियुक्त किया है।

भारती पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भी राजनीतिक सलाहकार थे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन के भारती ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के सरकार के लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई है।

राज नेहरू भी बने ओएसडी

मुख्यमंत्री ने ओएसडी के पद पर दूसरी नियुक्ति राज नेहरू की है। राज नेहरू अभी तक श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दुधौला (पलवल) के कुलपति के रूप में कार्यरत थे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज नेहरू को कुलपति का दायित्व सौंपा था। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी उन्हें अपने साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के रूप में ले आए हैं।

राज्य के मुख्य सचिव विवेक जोशी ने भारत भूषण भारती और राज नेहरू की नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। भारत भूषण भारती की ओएसडी के रूप में नियुक्ति को 17 अक्टूबर से मान्यता दी गई है।

भारती ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, एचएसआइआइडीसी, बिजली विभाग और हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए हैं।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसानों को हरियाणा में क्यों नहीं मिलेगी एंट्री? नायब सरकार ने बताया कारण, अनिल विज बोले- लेनी होगी अनुमति

मुख्यमंत्री कार्यालय में अब पांच ओएसडी

प्रदेश में 17 अक्टूबर को तीसरी बार भाजपा सरकार का गठन हुआ था और नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। तब से भारत भूषण भारती लगातार मुख्यमंत्री के साथ सभी प्रशासनिक बैठकों व कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय में अब पांच ओएसडी हो गए हैं। तीन ओएसडी एचसीएस अधिकारी हैं, जो कि सरकार का कामकाज देख रहे हैं। इनमें एचसीएस विवेक कालिया, सुधांशु गौतम और राकेश संधू शामिल हैं।

एक नियुक्ति और संभव

मुख्यमंत्री कार्यालय में एक ओएसडी की नियुक्ति और की जा सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और मीडिया सलाहकार के पद पर भी नियुक्तियां होनी हैं। राजनीतिक सलाहकार और ओएसडी के पद पर नियुक्तियों के लिए पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व सीएम के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भंडारी, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा तथा मनीष ग्रोवर के नाम लिए जा रहे हैं।

यह भी पढे़ं- Farmers protest: अंबाला के कई इलाकों में इतने दिनों तक इंटरनेट सेवाएं बंद, किसान प्रदर्शन को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।