Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nayab Saini Press Conference: '11 सीटों पर खिलेगा कमल... तीसर बार फिर मोदी', सीएम नायब ने PC में कांग्रेस को किया 'क्लीन स्वीप'

    Updated: Mon, 27 May 2024 05:44 PM (IST)

    हरियाणा के सीएम नायब सैनी (CM Nayab PC) ने आज समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकार 14 फसलों पर एमएसपी दे रही है। यहां घर बैठे लोगों को पेंशन दी जा रही है। सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की दुकान में झूठ का समान है। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला।

    Hero Image
    समीक्षा बैठक के बाद सीएम नायब की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा सरकार ने मतदान के बाद आज समीक्षा बैठक की। बैठक को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने राज्य के लोगों को कई लाभ दिए हैं। हम 14 फसलों पर एमएसपी दे रहे हैं, लोगों को घर बैठे पेंशन मिल रही है। लोगों को घर बैठे मुफ्त इलाज मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'पार्टी में संगठन की कमी और गुटबाजी हावी है। लोगों ने प्रधानमंत्री को एक तरफ वोट दिया है और कांग्रेस द्वेष की शिकार है। किसानों की खराब हालत की जिम्मेदार सिर्फ कांग्रेस है। इनकी दुकान में झूठ का समान है, 2004 से 2014 तक चरम पर भ्रष्टाचार रहा है।'

    पूर्व सीएम मनोहर लाल की तारीफ

    सीएम सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने गुरु मनोहर लाल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अच्छा सिस्टम बनाया है। हरियाणा बेहतर सुविधाएं दी हैं। प्रदेश में कांग्रेस क्लीन स्वीप होने जा रही है। राहुल गांधी ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि संविधान का भी अपमान किया है।'

    ये भी पढ़ें: नायब सरकार के दिग्गजों के क्षेत्र में हुआ कम मतदान, विस चुनाव में दिख सकता असर; कांग्रेस बना रही नए समीकरण

    comedy show banner
    comedy show banner