Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद की तारीख अभी तय नहीं, केंद्र की मंजूरी का इंतजार

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 02:27 PM (IST)

    हरियाणा सरकार धान की खरीद के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात कर जल्द अनुमति मांगी थी। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि खरीद की तारीख तय करने का अधिकार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का है। सरकार एमएसपी पर फसल का एक-एक दाना खरीदेगी।

    Hero Image
    हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद की तारीख अभी तय नहीं (File Photo)

     राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार राज्य में धान की खरीद के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रही है।

    पिछले दिनों मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात कर फसल खरीद जल्द शुरू करने की अनुमति मांगी थी। केंद्र सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही राज्य में धान की सरकारी खरीद शुरू होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी इसकी तारीख तय नहीं की गई है। दूसरी तरफ हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि फसल की खरीद की तारीख तय करने का अधिकार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का है। उनकी घोषणा के बाद ही राज्य में खरीद चालू होगी।

    राणा ने कहा कि उन्होंने खरीद शुरू होने की किसी तारीख की घोषणा नहीं की है। यह तय है कि एमएसपी पर फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।