Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा विधानसभा का शीत सत्र समाप्त, CM सैनी बोले- संकल्प पत्र के वादों को पूरा करेंगे; विपक्ष को भी जमकर घेरा

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 04:07 PM (IST)

    हरियाणा विधानसभा के शीत सत्र का समापन हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने बताया कि सत्र में 27 घंटे की सकारात्मक चर्चा हुई और 13 विधेयकों पर चर्चा हुई। सीएम ने जनता का धन्यवाद किया और कहा कि हम अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने एसवाईएल पानी और नए विधानसभा भवन पर भी अपनी बात रखी।

    Hero Image
    विधानसभा का शीत सत्र समाप्त होने पर सीएम सैनी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के शीत सत्र की आज समापन हो गया है। विधानसभा स्पीकर ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि शीत सत्र में 27 घंटे की सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि शीत सत्र में 13 विधेयकों पर चर्चा हुई। हमने सत्र में कई बड़े निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस सत्र में चार प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।

    सीएम सैनी ने जनता का किया धन्यवाद

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। सीएम सैनी ने कहा कि संकल्प पत्र हमारा वचन पत्र है। हमने इस सत्र में अपने संकल्प पत्र के दो वचनों को पूरा किया है। पट्टेदार किसानों के मालिकाना हक का बिल पास किया गया, वहीं 120000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करेंगे।

    'हम नॉन स्टॉप हरियाणा बना रहे हैं'

    सीएम सैनी ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जी ने सभी विधायकों को पूरा समय दिया है। सभी विधायकों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। उन्होंने सत्र को सफल बनाने के लिए अधिकारियों और मीडियाकर्मियों का भी धन्यवाद दिया।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता बहुत जागरूक है, प्रदेश की जनता का हमें आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नॉन स्टॉप हरियाणा बना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के बाद फिर इलेक्शन की तैयारी में जुटेगी नायब सरकार, CM सैनी ने बुलाई विधायक दल की बैठक

    SYL और नए विधानसभा पर बोले मुख्यमंत्री सैनी

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एसवाईएल और नए विधानसभा पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी हमें मिलना चाहिए। नए विधानसभा भवन को लेकर सीएम ने कहा कि चंडीगढ़ पर हमारा पूरा हक है। पंजाब को भी नया विधानसभा भवन बनाना है। पंजाब भी जमीन लेकर विधानसभा भवन बना सकता है।

    विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया

    विपक्ष पर मुख्यमंत्री नायब सैनी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि विपक्षी कई कई साल तक में मेनफिस्टो तो उठाकर नहीं देखे थे। हमने 2014 - 2019 के संकल्प पत्र को पूरा किया।

    यह भी पढ़ें- CM नायब सैनी ने पूरा किया वादा, एक लाख 20 हजार कच्चे कर्मचारियों की नौकरी कर दी पक्की; विधानसभा में बिल पर लगी मुहर