Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Winter Session Live: हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन, राज्य गीत के लिए पांच लोगों की कमेटी गठित

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 04:14 PM (IST)

    Haryana Assembly Winter Session 2023 हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र(Haryana Assembly Winter Session 2023) का तीसरा व अंतिम दिन शुरू हो गया है। इसके बाद शून्यकाल शुरू होगा। सदन कि कार्यवाही से पहले आर्ट ऑफ लिविंग कि तरफ से योगासन सत्र का भी आयोजन किया गया। कुशल नेतृत्व व तनावमुक्त जीवन के बारे में भी गुर सिखाए गए। सदन में राज्यगीत चयन करने के सरकारी प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।

    Hero Image
    हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन। फाइल फोटो

    Fजागरण संवाददाता, चण्डीगढ़। Haryana Assembly Winter Session News हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र( का तीसरा व अंतिम दिन शुरू हो गया है। इसके बाद शून्यकाल शुरू होगा। सदन कि कार्यवाही से पहले आर्ट ऑफ लिविंग कि तरफ से योगासन सत्र का भी आयोजन किया गया। कुशल नेतृत्व व तनावमुक्त जीवन के बारे में भी गुर सिखाए गए। सदन में राज्यगीत चयन करने के सरकारी प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक लीलाराम गुर्जर ने कैथल में जाम और पार्किंग का मुद्दा उठाया। स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने इस पर जवाब दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कैथल परिषद के ट्रांजैक्शन सलाहकार की नियुक्ति जल्द की जाएगी।

    बरौदा विधायक इंदुराज नरवाल ने जल भराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने अपने सवाल में कहा कि सदन में सिर्फ आश्वासन न दो काम करो।

    इस पर मंत्री देवेंद्र बबली ने जवाब देते हुए कहा कि बहुत जल्द समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे। पृथला से विधायक नयन पाल रावत ने कहा सरपंचों के लिए टेंडरिंग की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए। पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जवाब देते हुए कहा पंचायतों को काम करने लिए कई सुविधाएं दी गईं हैं।

    कांग्रेस विधायक जगबीर मालिक गृह मंत्री अनिल विज से राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर सवाल पूछा। इस पर जवाब देते हुए विज ने कहा कि रियाणा में वर्ष 2015 से अब तक भ्रष्टाचार के कुल 1140 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 396 केस हरियाणा पुलिस और शेष मामले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज किए गए। इसके अलावा कुल 261 मामलों में 47.5 प्रतिशत के दोषसिद्धि अनुपात के साथ 124 को दोषी ठहराया गया।

    इनेलो नेता और ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने भी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री ने गीता पर हाथ रख कसम भी खाई थी। चौटाला ने कहा फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ का घोटाला हुआ। गुरुग्राम नगर निगम में 180 करोड़ का।

    पंचकूला नगर निगम में करोड़ों का घोटाला। अंबाला में स्टेडियम बनाने में 60 करोड़ का घोटाला हुआ। पंचकूला में एक प्रोजेक्ट अफसर रखना था लेकिन 25 को भर्ती किया गया। बी टेक योग्यता थी वहां डिप्लोमा वाले भर्ती कर दिये। इनमें में एक स्पीकर का रिश्तेदार भी था।

    इस पर स्पीकर ने कहा जो योग्य होगा वो नौकरी पर लग सकता है। आपके भी कई रिश्तेदार सरकारी नौकरी में होंगे। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा सभी मामले जांच के दायरे में हैं। इन्हें यह कहना कि घोटाला हो गया है यह सही नहीं है। गृह मंत्री अनिल विज कहा कि अभय चौटाला ने केसों की संख्या मांगी है। केसों की डिटेल नहीं मांगी। बाकी हम ऐसे केसों पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।

    फरीदाबाद एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा ने पूछा कि जन संवाद कार्यक्रम का खर्चा कौन करता है। ये सरकारी कार्यक्रम है या पार्टी का। इसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं और पूर्व विधायकों के फोटो क्यों लगाए जाते हैं।

    शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि किसी को निमंत्रण नहीं दिया जाता।‌ 

    जींद प्रिंसिपल द्वारा यौन शोषण से जुडे मामले कि जांच शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर कि अध्यक्षता में पांच सदस्य कमेटी करेगी। कांग्रेस द्वारा उपमुख्यमंत्री के खिलाफ दिया प्रिविलेज मोशन अब स्टैंड नहीं करता, क्योंकि वह हाईकोर्ट के जस्टिस द्वारा गीता भुक्कल व दुष्यंत चौटाला के बीच हुए आरोप प्रत्यारोप कि जांच के एवज में दिया गया था। लेकिन अब जांच विधानसभा कि पांच सदस्य कमेटी ही करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ऐसे सामाजिक, राजनितिक कार्यक्रम होते हैं तो किसी ने चाय पिला दी पकोड़े खिला दिए तो आवभगत है। यह चर्चा का विषय नहीं है। आज सभी को मैं दोपहर के भोजन पर आमंत्रित करता हूं।

    कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने सदन में कहा कि ये हाउस है बूचड़खाना नहीं। मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। स्पीकर ने विधायक को बाहर जाने को कहा और साथ ही माफ़ी माँगने को भी कहा।

    स्पीकर ने बुलाये मार्शल,विधायक को बाहर ले जाने को कहा।

    जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि रघुबीर कादियान माफी मांग लेंगे। रघुबीर कादियान ने कहा मुझे सदन के नियमों का पता है। मैंने कहा था कि यह सदन है कोई बुचड़खाना नहीं है। लेकिन फिर भी मैं माफी मांगता हूं।

    सदन में बोले नारनौल विधायक रामकुमार गौतम बोले अधिकारी विधायकों की बात नहीं सुनते। गौतम ने आगे कहा कि जो मंत्री हैं वह भी कभी विधायक हो सकते हैं। विधायकों की बेज्जती मत कराओ। बेरोजगारी के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार बहस होगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूछा 2014 की बेरोजगारी दर बताएं।

    बेरोजगारी पर सदन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले बेरोजगारी पर PLFS की रिपोर्ट आई है। मुख्यमंत्री बेरोजगारी दर में काफी सुधार हुआ। सदन में बड़खल विधायक सीमा त्रिखा बोली आज बिना खर्ची और पर्ची के नौकरी मिल रही है। घर-घर जाकर लोगों को सुविधा दी जा रही है। हर क्षेत्र में हरियाणा ने अपने आप को साबित किया है।

    सदन में बोले सोनीपत विधायक सुरेंद्र पवार ने सदन में अवैध कॉलोनी का मुद्दा उठाया। रजिस्ट्री के लिए लोग दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। प्रॉपर्टी और फैमिली आईडी से प्रदेश की जनता परेशान है। त्रुटियां ठीक कराने के लिए लोग विभाग के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इस दौरान उन्होंने सिविल हॉस्पिटल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कैथ लैब भी नहीं है।

    इसके बाद कोसली विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा मोदी जी की गारंटी वैन चल रही है। यात्रा के जरिए लोगों तक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह पोर्टल नहीं पोर्टल से व्यवस्था की सरकार है। विपक्ष ने आज तक अराजकता के आधार पर राज किया है।

    घर बैठे पेंशन बीपीएल कार्ड बन रहे हैं। विपक्ष को यह व्यवस्था तो अच्छी लगती नहीं । पहले सिर्फ AC में बैठकर योजनाएं बनती थी। पहले भाई-भतीजा आवाज होता था। बस डिपो बनकर तैयार है जल्द शिलान्यास किया जाए।

    सदन में हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि राज्य में नवंबर 2019 से नवंबर 2023 तक एंटी करप्शन ब्यूरो ने 542 मामले दर्ज किए हैं जबकि 189 हरियाणा की पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए हैं।

    विज यहां हरियाणा विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

    विधानसभा के दौरान हर विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की चर्चा के दौरान उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह तो देखने का नजरिया है किसी को गिलास आधा भरा हुआ नजर आ रहा है तो किसी को गिलास आधा खाली नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में केस पकड़े नहीं जाते थे लेकिन हमने स्टाफ बढ़ाया है।

    साधन बढ़ाए हैं और तरीके बनाए हैं और हर भ्रष्टाचारियों को पकड़ा जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि राज्य में वर्ष 2015 से अब तक भ्रष्टाचार के कुल 1140 अभियोग भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हरियाणा द्वारा तथा 396 अभियोग हरियाणा पुलिस विभाग द्वारा दर्ज किये गये हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 5 साल में 261 मामले आए और 124 को कनविक्शन हुई जबकि 137 का एक्विटल (रिहाई) हुई और हमारा कनविक्शन रेट 47.5 प्रतिशत है।

    डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कोसली में बाईपास बनाया जाएगा जिस के लिए 6274.16 लाख रूपये की स्वीकृति भी दे दी गई है। चौटाला आज यहां विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने आगे बताया कि कोसली बाईपास के निर्माण के लिए कोई सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है तथा निजी भूमि खरीदी जानी है। भूमि खरीद का मामला ई.भूमि पोर्टल के माध्यम से उठाया गया था, लेकिन भूमि मालिकों द्वारा बहुत अधिक दरों की मांग के कारण नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका। इस संबंध में प्रयास अभी भी जारी है। उन्होंने प्रश्नकर्ता विधायक से भी अनुरोध किया कि वह भी संबंधित लोगों को जमीन उपलब्ध करवाने के लिए मनाएं।

    सदन में राज्यगीत को लेकर चर्चा जारी है। एक के बाद एक सभी विधायक अपना पक्ष रख रहे हैं। विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि गीत में कुरुक्षेत्र का नाम नहीं। वहीं अनिल विज ने कह- गीत में कोई भी वर्ग अधूरा नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इसे राष्ट्रीय गान की तर्ज पर ना लिया जाए। अन्यथा बहुत सारी औपचारिकताओं से गुजरना होगा।

    सीएम ने आगे कहा कि नेता विपक्ष ने कहा कि मुझे पहले गीत पसंद आया लेकिन उसमें कुछ शब्दों पर ऐतराज है उसे ठीक करवाया जाए। उन्होंने एक आंकड़ा देते हुए कहा कि 14 राज्यों में राज्य गीत है । स्पीकर ने सदस्यों से कहा कि राज्यगीत को लेकर एक कमेटी का गठन हो। कमेटी को सभी अपने सुझाव दें। कमेटी फाइनल करके अगले सेशन में गीत लेंगे। राज्य गीत के लिए पांच लोगों की कमेटी गठित कर दी गई।

    मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सीईटी ग्रुप-56 व 57 को छोड़कर सीईट के अन्य ग्रुपों की परीक्षाओं के लिए स्टे हटा दिया है। परिणामस्वरूप राज्य सरकार अब गुप-सी के 63,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगी।